Tuesday   Jul 29th   2025  
Web  hindi.cri.cn
"चीन का प्रशासन"की 40 लाख प्रतियां बिकीं
2015-04-15 08:58:10 cri

शी चिनफिंग द्वारा लिखित किताब"चीन का प्रशासन"आजकल सुर्खियों में है। अबतक इस किताब की 40 लाख से अधिक प्रतियां हाथों हाथ बिक चुकी हैं। जिनमें विदेशों में बिकने वाली 4 लाख प्रतियां भी शामिल हैं। यह सुधार और खुलेपन के बाद चीनी राष्ट्रीय नेता द्वारा लिखित किताबों के विदेशों में प्रकाशन का एक नया रिकॉर्ड है। चीनी अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन समूह के उप महानिदेशक लू छाईरोंग ने 14 अप्रेल को लंदन में यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि 44वें लंदन पुस्तक प्रदर्शनी इस दिन उद्घाटित हुआ। विभिन्न भाषाओं में अनुवाद की गई शी चिनफिंग की इस किताब पर स्थानीय मीडिया, ब्रिटिश पाठकों और समाज के विभिन्न जगतों का ध्यान केंद्रित हुआ है। लू छाईरोंग ने काह कि इस किताब की विश्व भर में लगातार अच्छी बिक्री से अधिक से अधिक देशों के ज्यादा से ज्यादा पाठक विकास और परिवर्तन के बारे में चीन पर अधिक जानकारी प्राप्त करेंगे।

बता दें कि शी चिनफिंग द्वारा लिखित किताब"चीन का प्रशासन"के बहु भाषी संस्करण का पहला विमोचन अक्तूबर 2014 में जर्मनी के फ़्रैंकफ़र्ट अंतरराष्ट्रीय पुस्तक प्रदर्शनी में हुआ था। जिसपर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का लगातार ध्यान केंद्रित हुआ है।

(श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040