Thursday   Aug 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
नयी दिल्ली : चीनी पुस्तक, चित्र व मूर्ति प्रदर्शनी आयोजित
2015-03-27 14:23:02 cri

स्थानीय समयानुसार 26 मार्च को चीनी सार्वजनिक राजनयिक संघ द्वारा आयोजित वर्तमान चीनी श्रेष्ठ पुस्तक, चित्र व मूर्ति प्रदर्शनी भारत की राजधानी नयी दिल्ली में उद्घाटित हुई। इस प्रदर्शनी में चीन और भारत के राजनीति, संस्कृति, कला, मीडिया आदि क्षेत्रों से आए लगभग दो सौ लोगों ने शिरकत कीं। भारत स्थित चीनी राजदूत ले यूछन ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

इस प्रदर्शनी का लक्ष्य सीखना, आदान-प्रदान और एक दूसरे को बढ़ावा देना है। अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध मूर्ति कलाकार, चीनी आर्ट गैलरी के प्रधान वू वेई शान समेत दसेक चीनी कलाकार 80 से अधिक विश्व प्रसिद्ध कलाकृतियां लेकर आये हैं।

इस बार की प्रदर्शनी चीनी सार्वजनिक राजनयिक संघ द्वारा आयोजित चीनी सांस्कृतिक दूत की दक्षिण एशिया यात्रा नामक गतिविधियों में से एक है। यह गतिविधि 25 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। चीन से आए प्रसिद्ध कलाकार दल भारत और बांग्लादेश जाकर कला का प्रदर्शन करेगा। इसके अलावा सांस्कृतिक सहयोग संगोष्ठी और समुद्रीय रेशम मार्ग का एक साथ निर्माण नामक मंच का आयोजन भी किया जाएगा। ताकि चीन और दक्षिण एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत किया जा सके।

चंद्रिमा

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040