Saturday   Aug 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारतीय कृतियों का प्रदर्शन चीन के हू पेई में
2014-12-22 17:13:55 cri

भारत का ब्रह्मांड -- लॉस एंजिल्स के कला संग्रहालय की कृतियों का प्रदर्शन 21 दिसंबर को चीन के हू पेई प्रांत में शुरू हुआ। ईसा पूर्व 3 सदी से ई.19 सदी तक की भारतीय कृतियों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

कृतियों में पत्थर की मूर्ति, कांस्य प्रतिमा और लघुचित्र आदि शामिल हैं, जिससे हर ऐतिहासिक युग में भारत में धर्म और कला की विशेषता प्रतिबिंबित होती है।

बताया जाता है कि प्रदर्शन का आयोजन हू पेई के संग्रहालय और लॉस एंजिल्स के कला संग्रहालय द्वारा किया जा रहा है। अमेरिकी कांउसलर जेमी ड्रैगन ने कहा कि प्रदर्शन के जरिए व्यापक दर्शक भारत के धर्म, कला और संस्कृति और अच्छी तरह समझेंगे और चीन-अमेरिका व चीन-भारत सांस्कृतिक आदान-प्रदान मजूबत होगा।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040