सीमा मुद्दा का समाधान करने से पहले चीन और भारत एक साथ सीमांत क्षेत्र में शांति व स्थिरता का संरक्षण करेंगे। 19 सितंबर को जारी चीन-भारत संयुक्त वक्तव्य में यह बात कही गई।
बता दें कि चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निमंत्रण पर 17 से 19 सितंबर तक भारत की यात्रा की। उन्होंने भारतीय नेताओं के साथ ज्यादा घनिष्ठ विकास साझेदारी संबंधों की स्थापना पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने संयुक्त वक्तव्य जारी किया।
यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने सीमा मुद्दे के समाधान पर विचारों का आदान प्रदान किया, साथ ही यह भी दोहराया कि दोनों देश एक उचित और स्वीकार्य रास्ता खोजेंगे।
संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि सीमांत क्षेत्र में शांति व स्थिरता दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विकास का एक महत्वपूर्ण आधार है। दोनों देश शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पांच सिद्धांतों के आधार पर मैत्रीपूर्ण तरीके से इस समस्या का समाधान करेंगे।
(दिनेश)