Wednesday   Aug 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन और भारत के दो सेनाओं के बीच हॉटलाइन की स्थापना पर घनिष्ठ संपर्क
2014-08-01 19:28:43 cri

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कंग येन शंग ने 31 जुलाई को चीन भारत सीमा मुद्दे की चर्चा करते हुए कहा कि चीन और भारत के दो सेनाओं के बीच हाटलाइन की स्थापना पर घनिष्ठ संपर्क बना रहता है।

कंग येन शंग ने बताया कि पिछले अक्टूबर में चीन और भारत ने सीमांत प्रतिरक्षा सहयोग समझौता संपन्न किया। चीनी सेना इस समझौते का सख्त पालन करती आयी है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को वास्तविक नियंत्रण रेखा की समझ में अंतर होता है। पिछले साल सीमांत क्षेत्र में कुछ घटनाएं पैदा हुईं। लेकिन वार्ता के जरिये इन मुद्दों का समुचित समाधान किया गया है।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040