Web  hindi.cri.cn
    चीन का हाएनान द्वीप---द्वीप-स्वर्ग
    2014-06-19 17:08:16 cri

     

    आज भी सुंदर और दूर तक फैला हाएनान द्वीप बाहरी दुनिया के लिए थोड़ा बहुत जाना-पहचाना है। 34000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र से घिरा हाएनान द्वीप थाएवान द्वीप से छोटा है, यहां सुन्दर और शांत समुद्र-तट बिखरा पड़ा है। इस द्वीप पर पर्यटन और विदेशी व्यापार संबंधी अर्थव्यवस्था को चले अब अनेक साल होने जा रहे हैं।

    हाएनान द्वीप के मध्य-दक्षिणी भाग में 1800 मीटर ऊंचा उत्तुंग "उचि" पर्वत खड़ा है जिस की छाया तटीय मैदानों पर पड़ती है। पांच मुख्य नदियां इस पर्वत के मध्य से अपना स्रोत पाती हैं। इस पर्वतीय इलाके में 60 लाख मू(कोई 10 लाख एकड़) पर अछूते जंगल और 4200 किस्मों के पौधे फैले हैं, जिन में से 1000 पौधे जड़ी बूटियों के हैं, 70 प्रजातियों के पशु और 300 प्रकार के पक्षी यहां के जंगल में वास करते हैं। संपूर्ण द्वीप पर रबड़ और नारियल के पेड़ बिखरे हुए हैं, जबकि काली मिर्च, कोको, कॉफी, ईख, अनत्रास तथा सुपारी दक्षिण-पूर्वी समुद्री तट पर उगते हैं। 3 करोड़ 37 लाख मू(56 लाख एकड़) क्षेत्र की कोई तीन चौथाई जोत-भूमि पर खेती होती है।

    हाएनान द्वीप की 1580 किलोमीटर लंबी तटीय रेखा पर 68 बंदरगाह स्थित हैं। विश्वास मत्स्य पालन क्षेत्र में 800 किस्म की मछलियों, केकड़ों, शैवालों, ग्रुपरों, जल-ककड़ियों व झींगा-मछलियों का उत्पादन होता है तथा अन्य अनेक प्रकार के जलीय जीवों का पालन होता है।

    हाएनान द्वीप में 50 किस्म की धातुओं का पता चला, जिन में से 30 की प्राप्ति की जा सकती है। यहां चूना पत्थर, डोलोमाईट, ग्रेनाइट, संगमरमर, स्फटिक, चीनी मिट्टी तथा लावाजनित राख का समृद्ध भंडार मौजूद है। वनछाडं, छ्युडंहाए, वाननिडं, लिडंश्वेइ तथा सानया में स्थित टिटेनियम खानों में 70 करोड़ टन टिटेनियम होने का अनुमान है। छाडंच्याडं काउन्टी की शलू लौह खान की खुदाई से प्राप्त लौह खनिज 60 प्रतिशत शुद्ध हैं।

    दक्षिणी-पूर्वी तट पर सब से अधिक सुन्दर पर्यटन क्षेत्र बिछा हुआ है। पूर्वी वनछाडं "रियल वृक्ष क्षेत्र" के नाम से प्रसिद्ध है। वानछ्वेन नदी और तुडंशान लिडं भी यात्रियों के लिए प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल हैं। लिडंश्वेइ काउन्टी से कोई दर्जन भर किलोमीटर की दूरी पर एक लघुपुच्छ वानर परिरक्षित क्षेत्र है जहां 1000 वानर रहते हैं, जिन में से 80 पालतू हैं।

    1 2 3 4 5 6 7
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040