चीन:पडोसी देशों के बीच संबंधों के विकास पर प्रसन्न
2014-06-17 20:03:36 cri
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ह्वा छुन इंग ने 16 जून को भारतीय प्रधान मंत्री मोदी की भूटान यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि चीन अपने पडोसी के द्वारा आसपास के देश के साथ मैत्री ,सहयोग और पारस्परिक लाभ वाले संबंधों का विकास करने पर खुश है।
ह्वा छुन इंग ने कहा कि चीन हमेशा भारत के साथ संबंधों को महत्व देता है। हमें चीन भारत संबंधों के भावी विकास पर पक्का विश्वास है।
चीन भूटान संबंध के बारे में उन्होंने कहा कि दो देशों ने अब तक राजनयिक संबंध की स्थापना नहीं की है, लेकिन दो देशों के बीच मैत्रीपूर्ण आवाजाही बनी रहती है। चीन भूटान की स्वतंत्रता, प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करता है और पंचशील के आधार भूटान के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों का विकास करना चाहता है।