Web  hindi.cri.cn
    पेइचिंग में भारतीय रेस्त्रां
    2014-02-24 13:19:57 cri

     

                                                          

                                                         ब्रह्मा भारतीय रेस्त्रां छाओयांग ज़िला

    सब से पहले हम एक साथ चीन की राजधानी पेइचिंग के छ्याओयांग डिस्ट्रिक्ट में स्थित ब्रह्मा भारतीय रेस्त्रां आइए। रेस्त्रां में मौजूद सभी सामान मसलन टेबल्स, कुर्सी, पर्दे इसके अलावा खाने के बर्तन जैसे कटोरे, कांटे, प्लेट ये सभी भारत से आयात किये जाते हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न रत्नों वाला सजावटी ताला, तांबे के बने हुए तंदूर यानी अवन और रेस्टोरेंट के मैनेजर और रसोईंये सभी भारत से आये हैं। यहां के भारतीय विशेषता वाले बार-बीक्यू और मिठाई प्रामाणिक भारतीय स्वाद वाले हैं, जो आसानी से आपका ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे।

                                                        सोहाथ भारतीय रेस्त्रां छाओयांग ज़िला

    छ्याओयांग डिस्ट्रिक्ट में और एक भारतीय रेस्त्रां है, जिस का नाम है, सोहाथ भारतीय रेस्त्रां। पूरा रेस्त्रां सफेद टेबलों, कुर्सियों और गहरे रंग की सजावट से सजा हुआ है। सरल सजावट वाला माहौल यहां आने वाले लोगों को आरामदायक लगता है। इस रेस्त्रां में करी मेन्यू की ढेरों वेराईटी है। भारतीय करी को पसंद करने वाले छात्र यहां आ सकते हैं। चाहे करी चिकन हो या फिर समोसे, यहां पर स्वाद बहुत शुद्ध है। लेकिन यहां पर बुफे में अधिक वेराईटी नहीं है।

                                                         गंगा भारतीय रेस्त्रां छाओयांग ज़िला

    श्रोताओं, गंगा का नाम सुनकर सब लोग भारत की याद करते हैं। पेइचिंग में गंगा नामक एक भारतीय रेस्त्रां भी है।विशाल क्रिस्टल झाड़फानूस और भारी पर्दों से भारतीय विशेषता वाली मनमोहक शैली दिखती है। बड़े टीवी स्क्रीन पर कलात्मक भारतीय नृत्य प्रसारित होता है। यहां के व्यजंनों में ढेरों किस्म मौजूद हैं। सबसे अनुशंसित व्यजंन करी से बने व्यंजन और यहां की बनी हुई भारतीय दही है, बटर चिकन और फ्री पिज्जा का स्वाद भी बहुत अच्छा है।

                                                             थाइमाली छाओयांग ज़िला

    थाइमाली पेइचिंग में और एक मशहूर भारतीय रेस्त्रां है। सफेद और हरे रंग की सजावट ताजा और प्राकृतिक लगती है। सफ़ेद करी के साथ बनी पालक स्वास्थय के लिये लाभदायक है। भारतीय बटर चिकन, जो मेन्यू में नहीं लिखा जाता, पुराने अतिथियों का प्रिय डिश है। कहा जाता है कि बटर चिकन एक भारतीय रेस्त्रां को मापने का मापदंड है।

                                                                    भारतीय रसोई

    यहां की सजावट के बीच लोगों को बहुत आराम महसूस होता है। प्रामाणिक स्वाद और सस्ते दाम ढेर सारे लोगों को आकर्षित करते हैं। ये करी प्रेमियों की पसंदीदा जगह है और भारतीय विशेषता वाली चाय भी बहुत लोकप्रिय है। हर सोमवार से शुक्रवार तक यहां दिन का खाना बुफे होता है।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040