Web  hindi.cri.cn
चीनी नौसेना के बेड़े ने पाकिस्तान यात्रा समाप्त की
2017-06-14 14:33:15 cri

स्थानीय समयानुसार 13 जून की सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर चीनी नौसेना के बेड़े ने सफलता के साथ पाकिस्तान की यात्रा समाप्त की। कराची बंदरगाह से रवाना होने के बाद दोनों देशों की नौसेना ने उत्तर अरब सागर में समुद्री संयुक्त सैन्याभ्यास किया।

सैन्याभ्यास में यात्रा के दौरान आपूर्ति देना, बेड़ा बनाकर कार्रवाई करना, संयुक्त रूप से जहाजों की रक्षा करना, और संयुक्त रूप से वायु की रक्षा करना आदि विषय शामिल हुए हैं। लगभग पांच घंटे के अभ्यास के बाद यह संयुक्त सैन्याभ्यास सफलता से समाप्त हुआ।

बेड़े के कमांडर शन हाओ ने संवाददाता से कहा कि इस बार के संयुक्त सैन्याभ्यास से दोनों पक्षों ने एक दूसरे से अनुभव सीखा, अभ्यास किया और दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी विश्वास व सहयोग मजबूत किया।

चंद्रिमा

1  2  3  4  5  6  7  8  
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040