Tuesday   Jul 29th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत में चीनी कहानी से दोनों देशों में बढ़ेगी मित्रता
2017-03-15 15:36:56 cri


14 मार्च को भारत में चीनी कहानी की यात्रा कार्यवाही का चीनी संगीत विशेष प्रदर्शन कोलकाता में सफलता से आयोजित हुआ। कोलकाता स्थित चीनी कौंसुलर मा च्यानवू, पश्चिम बंगाल के भारतीय अधिकारियों, अमेरिकी, रूसी और जापानी राजनयिकों, स्थानीय कला जगत के जाने माने व्यक्तियों ने चीनी संगीत विशेष प्रदर्शन में भाग लिया।

कोलकाता स्थित चीनी कौंसुलर मा च्यानवू ने भाषण देते हुए कहा कि चीन के बड़े पैमाने वाले सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों ने पहली बार पूर्वी भारत की यात्रा की है, जिससे चीन और भारत के बीच और घनिष्ठ संबंध दिखाये जाते हैं। चीन और भारत के विभिन्न जगत दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान पर दिन प्रति दिन ज़ोर दे रहा है। संगीत सीमाओं को पार करने वाली विशेष भाषा है। उन्हें विश्वास है कि इस बार के प्रदर्शन से चीन और भारत के बीच समझ और मित्रता को आगे बढ़ाया जाएगा, चीन और भारत विशेषकर चीन और पूर्वी भारत के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत किया जाएगा।

(वनिता)


1 2 3 4
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040