Thursday   Aug 7th   2025  
Web  hindi.cri.cn
नेपाल में सीआरआई कंफ्यूशियस कक्षा का वसंतोत्सव के बारे में कार्यक्रम आयोजित
2017-02-08 17:19:00 cri


नेपाल में चाइना रेडियो इन्टरनेशनल की कंफ्यूशियस कक्षा ने 7 फरवरी को चीनी पंचांग के वसंत त्यौहार से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये। नेपाल स्थित चीनी दूतावास के सांस्कृतिक विभाग के प्रधान चांग पिंग समेत चीनी और नेपाली अतिथियों ने इसमें भाग लिया।

चांग पिंग ने चीनी पारंपरिक वसंत त्यौहार के उपलक्ष्य में अभिवादन और शुभकामनाएं व्यक्त कीं और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से चीनी संस्कृति के प्रति नेपलियों की समझ बढ़ेगी और दोनों देशों की जनता के बीच मैत्री मज़बूत होगी।

बता दें कि नेपाल में सीआरआई कंफ्यूशियस कक्षा की स्थापना साल 2009 में काठमांडू में हुई। यह कक्षा दो स्थानीय कॉलेजों के साथ सहयोग करते हुए चीनी भाषा सिखाती है। अब इसमें 600 से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इधर के कुछ सालों में करीब 10 हजार लोग इस कक्षा से चीनी भाषा सीख चुके हैं।

(श्याओ थांग)

1 2 3 4 5
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040