Web  hindi.cri.cn
श्रीलंकाई राष्ट्रपति से मिले शी चिनफिंग
2016-10-17 19:52:30 cri

16 अक्तूबर को चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने गोवा में श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने कहा कि वर्तमान में चीन श्रीलंका संबंधों के विकास की सकारात्मक और स्वस्थ स्थिति बनी है। चीन श्रीलंका के साथ मिलकर कई पीढ़ी के लोगों द्वारा आगे बढाया जाने वाली द्विपक्षीय मैत्री को आगे मजबूत करने को तैयार है। दोनों देशों को अगले वर्ष द्विपक्षीय संबंध स्थापना की 60वीं वर्षगांठ और रबड़-चावल संधि संपन्न की 65वीं वर्षगांठ के अवसर पर परंपरागत मैत्री, आपसी लाभ वाले सहयोग को आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि द्विपक्षीय मैत्री को एक ऊंचे स्तर पर बनाए रखा जा सके।

शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों को उच्च स्तरीय आवाजाही और राजनीतिक संपर्क बनाए रखना चाहिए, एक दूसरे के केंद्रीय हित से संबंधित मामलों पर एक दूसरे का समर्थन करना चाहिए। "एक पट्टी एक मार्ग" के निर्माण में भाग लेने और इस का समर्थन करने के लिए चीन श्रीलंका की प्रशंसा करता है और इस ढांचे में आपसी व्यवहारिक सहयोग गहराने को तैयार है।

मैत्रीपाला सिरिसेना ने कहा कि श्रीलंका चीन संबंधों का लम्बा और पुराना इतिहास है और नई स्थिति में इसका और बड़ा विकास हो रहा है। श्रीलंका ने कई वर्षों में देश के विकास में दी गई सहायता और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर किए गए समर्थन के लिए चीन सरकार और चीनी जनता के प्रति आभार प्रकट किया। श्रीलंका एक चीन की नीति पर कायम रहेगा, अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में चीन के साथ संपर्क और ताल-मेल को आगे बढ़ाने को तैयार है।

(वनिता)

1 2
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040