Monday   Jul 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
म्यूनिख पुलिस ने गोलीबारी मामले की स्थिति का परिचय दिया
2016-07-23 16:37:26 cri


जर्मनी की म्यूनिख पुलिस ने 23 जुलाई की सुबह इस बात की पुष्टि की कि 22 जुलाई की शाम को इस शहर में हुए गोलीबारी में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हुई और अन्य 16 घायल हुए। हमलावर जर्मनी और ईरान की दोहरी नागरिकता वाला 18 साल का एक पुरुष है।

म्यूनिख पुलिस के प्रमुख हुबर्टुस अंद्रेई ने आयोजित न्यूज़ ब्रिफिंग में कहा कि 22 जुलाई की शाम को 5 बजकर 50 मिनट पर एक हमलावर ने उत्तरी म्यूनिख स्थित ओलंपियाड शॉपिंग सेंटर के एक फॉस्टफूड रेस्तरां में लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसायी। उसके बाद उसने शॉपिंग सेंटर के भीतर जान बचाने के लिए भाग रहे लोगों पर गोलियां बरसायी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनमें से 3 की हालत गंभीर है। मृतकों और घायलों में बच्चे और युवा शामिल हैं।

अंद्रेई के मुताबिक हमलावर म्यूनिख में दो साल से रह रहा था। उसका हमला करने का कारण स्पष्ट नहीं है। वर्तमान में पुलिस इस व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। अभी तक इस हमले को आतंकी हमला का नाम नहीं दिया गया है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि केवल एक ही हमलावर था। हमले के बाद उसकी लाश शॉपिंग सेंटर से करीब 1 किलोमीटर दूर की जगह पर मिली।

(श्याओ थांग)

1 2 3 4 5 6
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040