Web  hindi.cri.cn
दिल्ली : नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम जलकर खाक हुआ
2016-04-26 18:02:43 cri

भारत की राजधानी दिल्ली में फिक्की के ऑडिटोरियम भवन परिसर में म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री की इमारत में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई।

आग लगने से म्यूजियम जलकर खाक हो गया और अग्निशमन विभाग के 6 कर्मचारी भी झुलस गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह आग म्यूजियम की ऊपरी मंजिल में लगी और जल्दी ही अन्य मंजिलों में फैल गयी। झुलसे लोगों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने बताया कि इमारत में अग्निशमन प्रणाली के ठीक से काम नहीं करने की वजह से आग ने भयानक रूप ले लिया। यदि संग्रहालय की आग बुझाने वाली प्रणाली ठीक से काम कर रही होती तो इतना नुकसान नहीं होता।

इस बीच केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह घटना दुर्भाज्ञपूर्ण है।

(अखिल पाराशर)

1 2 3 4 5 6 7
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040