Web  hindi.cri.cn
मुंबई के नाटक प्रदर्शनी स्थल पर आग पर नियंत्रण
2016-02-16 09:41:53 cri

14 फरवरी की रात को मुंबई के एक नाटक प्रदर्शनी स्थल पर आग लग गई। आधा घंटे बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। अभी तक हताहतों की कोई सूचना नहीं मिली है।

मेक इन इंडिया सप्ताह की गतिविधि के एक भाग के रूप में रात को महाराष्ट्र की रात नाम के एक नाटक की प्रदर्शनी दक्षिणी मुंबई के समुद्र तट पर आयोजित हुई। भारतीय सिने महानायक अमिताभ बच्चन के प्रदर्शन के बाद अचानक आग लग गई। इसके बाद प्रदर्शन को बन्द किया गया। घटनास्थल से लोगों को जल्दी बाहर निकाला गया। आधे घंटे बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

महाराष्ट्र प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस अग्निकांड की पूरी तरह जांच की जाएगी।

13 तारीख को प्रधानमंत्री नरंद्र मोदी ने 6 दिवसीय मेक इन इंडिया सप्ताह गतिविधि की शुरुआत की थी, ताकि दुनिया को भारत के विनिर्माण उद्योग की शक्ति दिखाई जाए और विदेशी पूंजी को आकर्षित किया जाए।

(वनिता)

1 2 3
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040