Tuesday   Jul 8th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ताओफ़ू कांउटी के वृद्ध आश्रम में पिता और पुत्र की भावना
2015-04-30 16:25:45 cri


  वृद्ध आश्रम का प्रधान---53 वर्षीय तिब्बती पुरुष श्याओ रेअतंग

 

दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत के कानची तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर की ताओफ़ू कांउटी का प्राकृतिक दृश्य बहुत सुन्दर है। ऊंचे-ऊंचे बर्फिले पर्वत, चमकदार सूर्य की रोशनी, विशेष तिब्बती शैली के वास्तु निर्माण, नीले आसमान और सफेद बादल……पूरे कांउटी का वातावरण बहुत शांत और बढ़िया है। कांउटी शहर के ताओफ़ू वृद्ध आश्रम में दसियों तिब्बती बुजुर्ग इमारतों के बीचोंबीच खुली जगह पर सूर्य की रोशनी में आराम फरमाते और गपशप करते हैं। अपने हाथ में पकड़े सूत्र चक्र को घुमाते हैं। उन वृद्ध लोगों के बीच एक व्यक्ति बहुत ज्यादा व्यस्त है। वह कभी-कभी अन्य वृद्ध लोगों को चाय-पानी पिलाता है और कभी-कभी उनके कपड़ों को अच्छी तरह तह बनाकर रखता है। यह व्यक्ति इस वृद्ध आश्रम का प्रधान 53 वर्षीय तिब्बती पुरुष श्याओ रेअतंग है।

73 वर्षीय तिब्बती दादी मां थासी च्ये कांउटी शहर में रहती है। वृद्ध आश्रम की सदस्य न होने के बावजूद वह कभी-कभी यहां सूत्र चक्र घूमाने आती है। कभी-कभार वृद्ध आश्रम में रहने वाले अन्य बुजुर्गों के साथ बातचीत करती है। वृद्ध आश्रम के प्रधान श्याओ रेअतंग की चर्चा में दादी मां थासी च्ये ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा:

"श्याओ रेअतंग बहुत अच्छे इंसान हैं। वे इस वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के पैर धोते हैं, मुंह धोते हैं और नहलाते हैं। कभी कभार वे वृद्ध लोगों के कपड़ो की तह बनाकर रखते हैं। यहां सब लोग उनके प्रशंसक हैं।"


1 2 3 4 5 6 7
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040