प्राचीन चीन के शांग राजवंश काल( ईसा पूर्व 1600—ईसा पूर्व 1046)में तांबे के पात्र में एक प्रकार के ड्रगन का प्रयोग बहुत ज्यादा था, इस का नाम ख्वेई है। कहा जाता है कि एक प्रकार का जानवर था, इसे थाओथ्ये नाम दिया गया, यह जानवर बहुत खाऊ था। य्वान, मिंग और छिंग राजवंश काल (13वीं शताब्दी से 19 वीं शताबंदी तक) यह प्लेट बहुत प्रचलित था।
चित्र में जो प्लेट है, उस पर थाओथ्ये का चित्र दिखाई देती है। इस का रंग नीला है, मुख के नीचे और बेस पर युगल रेखाएं लगाई गई। प्लेट के बीच में एक ख्वेई ड्रगन का चित्र लगाया गया है। दोनों ओर दो ख्वेई ड्रगन का चित्र लगाए गए। पास फूलदार चित्र दिखाई देती है।