Tuesday   Aug 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
वी च्वी ओपेरा

वी च्यवी ओपेरा का दूसरा नाम-- हे नान बांग जे-- भी है, इस की विशेषता उसकी उंची आवाज और नकली आवाज से पहचाना जा सकता है। पहले पहले गांव में अक्सर एक मिटटी के ढेर को मंच बनाकर लोग उंची आवाज में गाते थे। वी च्वी ओपेरा का नाम तो नये चीन की स्थापना के बाद इस्तेमाल होने लगा है। यह ओपेरा चीन के हे नान प्रांत के अलावा, सानतुंग, सानशी, हू पए, लिंग श्या, छिंग हाए व सिन्च्यांग आदि प्रांतो व प्रदेशों में भी बहुत लोकप्रिय ड्रामा बन गया है।

वी च्वी ओपेरा मिंग राजवंश में शुरू हुआ था और बाद में उसने तेजी से हे नान प्रांत में आकर अपना घर बसा लिया और वहीं के लोकगीत से मिलकर लोगों का मनपसंद ओपेरा बन गया।

वी च्वी ओपेरा में चीन के पान खु व अर खु संगीत यंत्रों के अलावा, बांसुरी , शहनाई आदि वाद्य यंत्रों का भी इस्तेमाल किया जाता है। वी च्वी ओपेरा अक्सर बृहद व महान गतिविधियों को प्रदर्शित करता है।

वी च्वी ओपेरा अपने जोशीली गीत के बोल व उंची आवाज के गाने लोगों के मन को छू लेते है, इस के अलावा स्थानीय विशेषता व अनुठी रीति रिवाजों से मिली जुली आम जनता के जीवन की कहानी भी इस की पटकथा का अभिन्न अंग होता है।

1927 से पहले वी च्वी ओपेरा में महिला कलाकार नहीं थी। बाद में महिला कलाकारों के शामिल होने से बहुत से श्रेष्ठ महिला कलाकारों में छांग श्यांग वी, छन सु चन आदि ने इस ओपेरा को नयी जीवन शक्ति प्रदान की।

वी च्वी ने अब तक 1000 से ज्यादा प्रस्तुतियां पेश की हैं, जिन की पटकथा आम तौर पर इतिहास उपन्यास व प्राचीन कहानियों पर आधारित होती है। नए चीन की स्थापना के बाद, वी च्वी ओपेरा में व्यवहारिक जीवन पर आधारित अनेक धारावाहिक ड्रामाओं ने वी च्वी की कला में चार चांद लगाए हैं।

आज चीन में लगभग हर जगह में वी च्वी ओपेरा पसंद किए जाते हैं, लेकिन उसके विकास में गंभीर चुनौतियां भी खड़ी हुई हैं। दर्शकों के घटने , कला मंडली जीने की स्थिति नाजुक हो रही है, और तो और पुराने कलाकारों के सेवानिवृति होने के बाद नए कलाकारों की संख्या घटती जा रही है। वी च्वी ओपेरा का कला व संगीत में सुधार व विकास आज एक नए मोड़ में आकर खड़ा हो गया है। पर वी च्वी का गीत व संगीत ने सालों से लोगों के मन में जगह बना ली है, उसे आज भी जहां तहां लोगों की जुबान पर सुना जा सकता है।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040