Saturday   Jul 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
अखिल चीन महिला संघ

  अखिल चीन महिला संघ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में देश के विभिन्न तबकों की महिलाओ से अधिक मुक्ति प्राप्त करने के लिए गठित एक सामाजिक जन संगठन है, जिस का व्यापक प्रतिनिधित्व, जन समुदायीत्व और सामाजिकता होता है। अखिल चीन महिला संघ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीन सरकार के लिए महिलाओं से संपर्क करने वाला सेतु और कड़ी है और वह राजसत्ता के महत्वपूर्ण सामाजिक स्तंभों में से एक है। अखिल महिला संघ की स्थापना वर्ष 1949 के मार्च में हुई, जिस का पुराना नाम अखिल चीन लोकतांत्रिक महिला संघ था। वर्ष 1957 में उस का नाम चीन लोक गअणराज्य का महिला संघ में बदल गया। वर्ष 1978 में उस का नाम अखिल चीन महिला संघ तैय किया गया। अखिल महिला संघ के बुनियादी कर्त्तव्य आर्थिक व सामाजिक विकास में भाग लेने के लिए व्यापक महिलाओं को एकजुट करना और प्रेरित करना है, महिलाओं के हितों का प्रतिनिधित्व व उन की रक्षा करना है और पुरुषों व महिलाओं के बीच समानता को बढ़ावा देना है।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040