Tuesday   Jul 29th   2025  
Web  hindi.cri.cn
छ्याओ क्वुन ह्वा

  छ्याओ क्वुन ह्वा, 1974 से 1976 तक चीनी विदेश मंत्री

छ्याओ क्वुन ह्वा चांग सू प्रांत के येन छन के निवासी हैं। पहले उन्होंने जर्मनी में पढ़ा था और वहां दर्शनशास्त्र की डाक्टर की डिग्री प्राप्त की। जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के दौरान, वे मुख्य रुप से प्रेस कार्य करते थे और अंतरराष्ट्रीय समीक्षा लिखते थे। वर्ष 1942 से युद्ध की समाप्ति तक उन्होंने चीन के छ्ओन छिंग शहर में शिन ह्वा दैनिक में अंतरराष्ट्रीय समीक्षा स्तंभ चलाने का काम किया । चीन लोक गणराज्य की स्थापना के बाद, उन्होंने क्रमशः विदेश मंत्रालय की विदेश नीति कमेटी के उप प्रधान, विदेश मंत्री के सहायक, उप विदेश मंत्री आदि का पद संभाला। विदेश मंत्रालय के दैनिक काम में वे अकसर महत्वपूर्ण वैदेशिक दस्तावेजों की तैयारी व लिखने के कार्यों में लग्न रहते थे। वर्ष 1976 के बाद उन्होंने चीनी जन वैदेशिक मैत्री संघ के सलाहकार का पद संभाला। उन के प्रमुख लेख "अंतरराष्ट्रीय समीक्षाओं का संग्रह"और"म्युनिख से डुनर्किक तक "आदि आदि।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040