• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-07-10 08:57:04    
चीन में `इंटरनेट एडिक्शन डिसआर्डर `; चीन का सब से बड़ा प्रदेश

cri

दोस्तो,आज के इस कार्यक्रम में शिमला हिमाचल-प्रदेश के रविन्द्र मिश्र, मऊनाथ भंजन, उत्तर-प्रदेश के फ़ैज अहमद फ़ैज, जीशान अहमद अन्सारी, इमरान अहमद अन्सारी, मुहम्मद शाहीद अन्सारी,हसन अन्सारी के पत्र शामिल हैं.

शिमला हिमाचल-प्रदेश के रविन्द्र मिश्र ने अपने पत्र में पूछा है कि क्या इंटरनेट प्रयोग करने वालों में इंटरनेट एडिक्शन डिसआर्डर की बीमारी पायी गयी हैं कि नहीं?

दोस्तो, 'इंटरनेट एडिक्शन डिसआर्डर ' का नाम हम ने भी सुना है। इंटरनेट के व्यापक प्रयोग और इस पर लोगों की बढ़ती निर्भरता के बीच यह बेहद खतरनाक बीमारी के रूप में सामने आई है।हमारी जानकारी के अनुसार अब विश्व में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले अधिकाधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।यह बीमारी व्यक्ति के मनौवैज्ञानिक व्यवहार पर गहरा असर डालती है।यह प्रभाव इतना गहरा होता है कि एक मानसिक रोगी की भांति उसे अस्पताल में भर्ती करने तक की नौबत आ जाती है।

चीन में समस्या यह है कि इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की कुल संख्या में बड़ा हिस्सा किशोरों का है।वे इंटरनेट पर बिताए गए समय का अधिकांश भाग अपने मनोरंजन पर व्यतीत करते हैं।पढ़ाई और शिक्षा संबंधी जरूरतों के लिए कम समय देते हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार इस समय चीनी किशोरों पर भी इंटरनेट ए़डिक्शन डिसआर्डर का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

ध्यान रहे इस बीमारी की चपेट में आने वाला व्यक्ति बाहरी दुनिया से कटकर सिर्फ इंटरनेट के महासागर में खोया रहना चाहता है।वह खेलकूद,अन्य रुचियों और क्रियाकलापों से बिल्कुल कटकर इंटरनेट पर मेल करने,जुआ खेलने,अश्लील सामग्रियों की खोज,चैटिंग में ही समय बिताना चाहता है।बाकी चीज़ों में उस का मन रमता ही नहीं।यह एक खतरनाक स्थिति है,जिस से उस का पारिवारिक और सामाजिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है और वह मानसिक विषाद की स्थिति में भी पहुंच सकता है।इसलिए यहां हम आप को भी सुझाव देना चाहते है कि अगर आप के पास कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा हो,तो आप अनावश्यक रूप से इंटरनेट पर समय जाया कर आफत न बुलाएं।

मऊनाथ भंजन उत्तर-प्रदेश के फ़ैज अहमद फ़ैज, जीशान अहमद अन्सारी, इमरान अहमद अन्सारी, मुहम्मद शाहीद अन्सारी, हसन अन्सारी के सवाल हैं कि चीन में कुल कितने राज्य हैं? चीन का सब से बड़ा राज्य और उस की आबादी कितनी है?

भैय्या, चीन में राज्य को प्रांत कहा जाता है।इस समय चीन में कुल 23 प्रांत,5 स्वायत्त प्रदेश,4 केंद्र शासित शहर और हांगकांग व मकाओ 2 विशिष्ट प्रशासनिक क्षेत्र हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से सब से बड़ा प्रांत चिंगच्याग वेवुर स्वायत्त-प्रदेश है,पर वहां की आबादी चीन में सब से ज्यादा नहीं है।सब से ज्यादा आबादी वाला प्रांत हनान प्रांत है।

सिंगच्यान वेवुर स्वायत्त प्रदेश चीन के उत्तर पश्चिमी भाग में अवस्थित है।इस का क्षेत्रफल 16 लाख 60 हजार है और आबादी 1 करोड़ 71 लाख 80 हजार है।वह मंगोलिया गणराज्य,रूस,

कज़ाकिस्तान,किरकिस्तान,ताजिकस्तान,अफगानिस्तान,पाकिस्तान और भारत से लगा हुआ है।उस में वेवुर लोग सघन रूप से आबाद हैं।इस के अलावा कज्ज़ाक,हान,ह्वई,

मंगोल,खर्खज़,सिबो,ताज़िक,उजबेक,मानचु,दाहानर,तातार और रूसी आदि 13 प्रमुख जातियों के लोग भी रहते हैं।वेवुर लोंगों की आबादी वहां की कुल आबादी का लगभग 47 प्रतिशत है।सिंगच्यांग में इस्लाम धर्म प्रचलित है।इसलिए चीन में वहां मस्जिदों की संख्या सब से ज्यादा है।

रेशम मार्ग के बारे में आप जरूर जानते होंगे।वह भारी ऐतिहासिक महत्व वाला एक प्राचीन अंतर्राष्ट्रीय मार्ग है,जिस ने प्राचीन काल में ही चीनी संस्कृति, भारतीय संस्कृति,फारसी संस्कृति,अरबी संस्कृति और यूनानी संस्कृति को आपस में जोडा है। इस मार्ग से ही पूर्वी सभ्यता और पश्चिमी सभ्यता ने एक दूसरे को पहचाना है।प्राचीन चीन की राजधानी छांगआन यानी आज के शीआन शहर से शुरू होकर भू-मध्य सागर के पूर्वी तट तक चलने वाले इस मार्ग का आधा भाग सिंगच्यांग से गुजरता है। इसलिए सिंगच्यांग पूर्वी व पश्चिमी संस्कृतियों का संगम-स्थल है,जहां बड़ी मात्रा में ऐतिहासिक व सांस्कृतिक अवशेष सुरक्षित हैं।

सिंगच्यांग फलों के साम्राज्य की संज्ञा से भी मशहूर है। वहां पैदा होने वाले अंगूर,

खरबूजा,तरबूजा,अनार,सेव,आड़ू,अमरुद,अंजीर और बादाम देश व विदेशों में हाथोंहाथ बिकते हैं।सिंगच्यांग चीन में अपनी विशेष पहचान वाला एक निराला स्थान है,जो अनेक क्षेत्रों में चीन में प्रथम पायदान पर है.सिंगच्यांग का तूरफान बेसिन चीन का सब से गर्म स्थान है,जिस में आईतीन नामक झील चीन के भीतरी महाद्वीप में सब से निचला स्थान है।सिंगच्यांग का तारिमू बेसिन चीन के भीतरी महाद्वीप में सब से बडा बेसिन है,जिस में बहती तारिम नदी चीन के भीतरी महाद्वीप में सब से लम्बी नदी है।सिंगच्यांग का तकलामाकान मरूस्थल चीन की सब से बडी मरूभूमि है।सिंगच्यांग के कुरलर क्षेत्र की पोस्थंग नामक झील चीन के भीतरी महाद्वीप में सब से बड़ी मीठे पानी वाली झील है।सिंगच्यांग के पाइंगबुलुक क्षेत्र की राजहंस झील चीन का एकमात्र राजहंस संरक्षण क्षेत्र है।इस के अलावा सिंगच्यांग में स्थित अरचिंग पर्वत में चीन का सब से बड़ा प्राकृतिक अभ्यारण्य है।अगर आप के पास समय है,तो कृप्या सिंगच्यांग के दौरे पर आएं।वह अवश्य ही देखने लायक है।पर ध्यान कीजिए,बड़ा होने के कारण वहां का दौरा पूरा करने में कम से कम 12 दिन लगेंगे और वहां के दिन व रात के तापमान में बड़ा फर्क होने के कारण पर्याप्त कपड़े ले जाने की जरूरत है।