• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-06-12 10:24:40    
चीन में प्रशासनिक क्षेत्रो के विभाजन, वर्ष 2008 में पेइचिंग ओलम्पियार्ड के बारे में

cri

आज के इस कार्यक्रम में सोनपुरी बिलासपुर छत्तीसगढ़ के चुन्नीलाल कैवर्त, कोलकोत्ता पश्चिम बंगाल के विनोद वाष्णर्य, कोआथ बिहार के सुनील केशरी, डी डी साहिबा, संजय केशरी, बबिता केशरी, खुशबू केशरी, प्रियंका केशरी, मऊ उत्तर प्रदेश के सलमान अहमद अंसारी और फैज अहमद फैज तथा उन दोनों के साथियोंके पत्र शामिल हैं।

सोनपुरी बिलासपुर छत्तीसगढ़ के चुन्नीलाल कैवर्त ने अपने पत्र में पूछा है कि चीन में काउंटी प्रिफेक्चर और प्रांत में भौगोलिक दृष्टि से क्या अन्तर है? कितनी काउंटियों से मिलकर एक प्रिफेक्चर बनता है तथा कितने प्रिफेक्चरों से एक प्रांत, प्रदेश और स्वायत्त प्रदेश में प्रशासनिक दृष्टि से क्या फर्क है?

चीन में काउंटी, प्रिफेक्चर और प्रांत में जो भौगोलिक अन्तर है,वह सिर्फ क्षेत्रफल से जुड़ा है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रांत सब से बड़ा होता है, इस के बाद प्रिफेक्चर और अंत में काउंटी। आप ने ठीक कहा है कि चीन में कई काउंटियों से एक प्रिफेक्चर और कुछ प्रिफेक्चरों से एक प्रांत बनता है, पर कितनी काउंटियों से एक प्रिफेक्चर औऱ कितने प्रिफेक्चरों से एक प्रांत बनता है, यह तय नहीं है। दरअसल चीन में प्रांत, काउंटी और टाउनशिप तीन स्तरों की प्रशासनिक व्यवस्था लागू है। देश को प्रांत, स्वायत्त-प्रदेश और केंद्र प्रशासित शहर के रूप में विभाजित किया गया है। प्रशासनिक तौर पर प्रांत और स्वायत्त प्रदेश का स्तर बराबर है। उन में शहर और काउंटियां शामिल हैं। काउंटियों में टाउनशिप और कस्बे शामिल हैं। इस समय चीन में कुल 23 प्रांत, 5 स्वायत्त प्रदेश, 4 केंद्र शासित शहर और 2 विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग व मकाओ हैं।

चीन में जो स्वायत्त प्रदेश हैं,वे सब अल्पसंख्यक जातिबहुल क्षेत्र हैं। उन के और चीन के दूसरे प्रांतों के बीच जो प्रशासनिक फर्क है,वह मुख्य तौर पर स्वायत्त प्रबंध के अधिकार और केंद्र सरकार द्वारा दी गयी रियायतों से प्रदर्शित होता है। स्वायत्त प्रदेशों के प्रशासन केंद्र सरकार की अगुवाई में अपने-अपने क्षेत्र की जातीय विशेषताओं के अनुसार अलग कानून-कायदे बना सकते हैं औऱ केंद्र सरकार अनेक मामलों मे उन्हें रियायत देती है।उदाहरणार्थ स्वायत्त प्रदेशों की अल्पसंख्यक जातियों के हर परिवार को दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने की छूट है,जबकि चीन के दूसरे प्रांतों में " एक परिवार, एक बच्चा " की परिवार-नियोजन नीति लागू है।

कोलकोत्ता पश्चिम बंगाल के विनोद वाष्णर्य ने पूछा है कि क्या चीन में भ्रष्टाचार की स्थिति गंभीर है?

भैया,भ्रष्टाचार इस समय अंतर्राष्ट्रीय पैमाने पर चल रहा है। भारत की तरह चीन भी इस के चंगुल से छूटा नहीं है। चीनी लोग मानते हैं कि भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे आता है,जैसे नेता होते हैं,जनता भी वैसी ही हो जाती है। अगर नेता आदर्श व्यक्तित्व के धनी हैं ,तो जनता के चरित्र में स्वत: सुधार आएगा। चीन के कुछ क्षेत्रों में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने वाले नेता खुद भ्रष्ट थे। न्यायिक संस्था ने उन्हें कानून के अनुसार सख्त सजा दी। अब भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए विभिन्न स्तरों की सरकारी संस्थाओं में संबधित निगरानी कार्यलय कायम हैं,जो नियमित रूप से अधिकारियों की अर्थ-वित्त की स्थिति की जांच करते हैं। कुछ समय पहले पेइचिंग में हुए एक भ्रष्टाचार विरोधी सम्मेलन में एक राजनेता ने अपने भाषण में पांच कदम उठाने पर जोर दिया.ये हैं सूचना अधिकार,कानून का कारगर कार्यान्वयन, कारगर प्रशासन के लिए ई-गवर्नेंस का इस्तेमाल और हर सरकारी विभाग का सालाना रिपोर्ट-कार्ड। हम मानते हैं कि सूचना के अधिकार पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। यह आम लोगों को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में अधिकार संपन्न बनाएगा। भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष में आम लोगों की हिस्सेदारी के बगैर ठोस सुधार नहीं आएगा।

कोआथ बिहार के सुनील केशरी, डी डी साहिबा, संजय केशरी, बविता केशरी, खुशबू केशरी, प्रियंका केशरी ने पूछा है कि चीन में हिन्दी वेबसाइट कब शुरू हुई और वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेल चीन के किस प्रांत में आयोजित होंगे?तथा किनते राष्ट्र भाग लेंगे? मऊ उत्तर प्रदेश के सलमान अहमद अंसारी और फैज अहमद फैज आदि ने भी समान सवाल पूछा।

हमारी जानकारी के अनुसार अब तक चीन में केवल दो संस्थाओं की हिन्दी वेबसाइटें हैं। एक है हमारी संस्था यानी चाइना रेडियो इंटरनेशनल और दूसरी चीन स्थित भारतीय दूतावास की। हमारी संस्था की हिन्दी वेबसाइट चीन स्थित भारतीय दूतावास की हिन्दी वेबसाइट से थोड़े पहले स्थापित हुई। उस की स्थापना की तिथि 1 मई 2004 थी।अगर आप के पास कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है,तो आप crionlin.com या www.chinabroadcast.cn और www.cri.cn पर जा कर हमारे हिन्दी कार्यक्रम देख-सुन सकते हैं।

वर्ष 2008 का ओलम्पिक खेल चीन की राजधानी पेइचिंग में होगा। इस समय उस की तैयारी योजनानुसार चरणबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से चल रही है। ओलम्पिक गांव पेइचिंग के उत्तरी भाग में कायम होगा। अधिकांश खेल स्पर्द्धाएं पेइचिंग के विभिन्न स्टेडियमों या खेल-मैदानों में होंगीं और इनी-गिनी स्पर्द्धाएं प्राकृतिक स्थितियों के कारण दूसरे शहरों में होंगी।जहां तक इस खेल समारोह में कितने राष्ट्र,कितनी टीमों या कितने खिलाड़ी भाग लेने का सवाल है,तो इस की सही संख्या हमें अभी तक नहीं मिली है।