• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-07-19 19:19:52    
चीन और पड़ोसी देश भाग 1

cri
आज के इस कार्यक्रम में हम आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के मोहम्मद सादिक, महफूज अहमद जियाउररहमान, रियाज अहमद, जमील अहमद और उनके 15 साथियों और हुगली,पश्चिम बंगाल के रवी शंकर बसु, धनबाद के अनिल कुमार, मऊ,उत्तर प्रदेश के राजेन्द्र यादव भारती, उषा देवी भारती, दीपाजंली, और भागलपुर,बिहार की नाजनी हसन,तथा तमन्ना हसन के प्रत्र शामिल कर रहे हैं।

पहले लेते हैं मऊ,उत्तर प्रदेश के राजेन्द्र यादव भारती, उषा देवी भारती, दीपाजंली, और भागलपुर बिहार की नाजनी हसन,तमन्ना हसन के पत्र। इन सभी ने जानना चाहा है कि चीन की सीमाओं के पास कौन कौन से देश स्थित हैं।

दोस्तो, चीन एशिया में स्थित है, और उस के पास रूस, किर्गिजिस्तान, ताजिकिस्तान, कजाखस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, भूटान, मंगोलिया, नेपाल, म्यांमार, जनवादी कोरिया, कोरिया गणराज्य, लाओस, वियतनाम, जापान, फिलिपींस, मलयेशिया, ब्रुनेई, इंडोनेशिया और सिंगापुर कुल 21 देश बसे हैं।

किर्गिजिस्तान, ताजिकिस्तान और कजाखस्तान वर्ष 1991 में सोवियत संघ से अलग हुए, तो साथ ही इन तीनों देशों के साथ चीन ने राजनयिक संबंध कायम किए। ये तीनों देश उत्तर पश्चिमी चीन के सिंच्यांग वेइगुर स्वायत प्रदेश से सटे हैं। रूस चीन के सिंच्यांग वेइगुर स्वायत प्रदेश, हैलूंगच्यांग और जीलीन प्रांतों से लगा है। 2 अक्टूबर 1949 को, यानी चीन लोक गणराज्य की स्थापना के तुरंत बाद चीन और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक संबंध कायम हुए और दिसंबर 1991 में जब पूर्व सोवियत संघ का पतन हुआ, तो भी चीन और रूस के राजनयिक संबंध बरकरार रहे।

अफगानिस्तान उत्तर पश्चिमी चीन के सिंच्यांग वेइगुर स्वायत प्रदेश से लगा है। चीन ने उसके साथ 20 जनवरी 1955 को राजनयिक संबंधों की स्थापना की। पाकिस्तान भी इस स्वायत प्रदेश से जुड़ा है। और 21 मई 1951 को चीन और उस के बीच राजनयिक संबंध कायम हुए।

भूटान चीन के तिब्बत स्वायत प्रदेश से लगा है। एशिया में यह एकमात्र ऐसा देश है, जिस के चीन के साथ राजनयिक संबंध नहीं है, हालांकि दोनों देशों के संबंध बेहतर हैं, और सीमावर्ती क्षेत्र भी शांत है।

मंगोलिया चीन के सिंच्यांग वेइगुर स्वायत प्रदेश, भीतरी मंगोलिया स्वायत प्रदेश और हैलूंगच्यांग प्रांत से जुड़ा है। चीन और मंगोलिया के बीच 16 अक्टूबर 1949 को राजनयिक संबंधों की स्थापना हुई।

हिमालय पर्वतमाला के दक्षिण में स्थित नेपाल भी चीन के तिब्बत स्वायत प्रदेश से सटा है। चीन नेपाल संबंध हजारों साल पुराने हैं। थांग राजवंशी चीनी भिक्षु ह्वेन सांग बुद्ध के जन्म स्थल लुंबिनी का दौरा करने की कथा एक इतिहास है। चीन व नेपाल के बीच राजनयिक संबंध 1 अगस्त 1955 को, कायम हुए।

म्यांमार चीन के तिब्बत स्वायत प्रदेश और युन्नान प्रांत से जुड़ा है। चीन और म्यांमार की परम्परागत दोस्ती का इतिहास बहुत पुराना भी है। 8 जून 1950 को, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध कायम हुए। और 1950 के ही दशक में दोनों ने साथ मिल कर शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पांच सिद्धांतों पर ताम करना शुरू किया।

जनवादी कोरिया उत्तर पूर्वी चीन के जीलीन और ल्यांनिंग प्रांतों से लगा है। 6 अक्टूबर, 1949 को चीन के उससे राजनयिक संबंध स्थापित हुए और अब तक दोनों के बीच परम्परागत मैत्री और सहयोग जारी है।

कोरिया गणराज्य और चीन के बीच हालांकि साझी सीमा नहीं है, तो भी दोनों देशों का संबंध घनिष्ठ है। 24 अगस्त, 1992 को, दोनों के बीच राजनयिक संबंध कायम हुए और तब से द्विपक्षीय संबंधों के विकास को बड़ी गति मिली है।

लाओस दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत से जुड़ा है। प्राचीन काल से ही चीन की लाओस से बहुत घनिष्ठ दोस्ती रही है, और 25 अप्रैल, 1961 से, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध कायम हैं।

वियतनाम चीन के युन्नान प्रांत और क्वांगशी ज्वांग स्वायत प्रदेश से सटा है। चीन ने उसके साथ राजनयिक संबंध 18 जनवरी, 1950 को स्थापित कीए। दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती है, और इस दोस्ती का बहुत पुराना इतिहास है।

जापान और चीन के बीच थल सीमा नहीं है, समुद्र पार कर ही जापान पहुंच जा सकता है। 29 सितंबर, 1972 को, चीन व जापान के साथ राजनयिक संबंध सामान्य हुए।

फिलिपींस दक्षिणी चीन के समुद्री द्वीपों से लगा है। चीन और फिलिपींस के बीच राजनयिक संबंध 9 जून, 1975 को कायम हुए।

मलयेशिया दक्षिणी चीन के समुद्री क्षेत्र के निकट है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 31 मई, 1974 को कायम हुए।

ब्रुनेई मलयेशिया के उत्तर में स्थित है। चीन ने उसके साथ 30 सितंबर, 1991 को राजनयिक संबंध कायम किए।

इंडोनेशिया और चीन के राजनयिक संबंध 13 अप्रैल, 1950 को कायम हुए और सिंगापुर और चीन के बीच राजनयिक संबंध 3 अक्टूबर, 1990 को।