वर्गाकार कक्ष अस्पतालों में मरीजों की स्थिति कैसी है
वुहान में मरीजों के बढ़ने को मद्देनजर स्थानीय सरकार ने अनेक वर्गाकार कक्ष अस्पतालों का निर्माण किया, ताकि मरीजों का अच्छी तरह इलाज कर सकें। अस्पतालों में समय बिताने के लिए मरीजों के अपने अपने तरीके हैं। हाल में एक फोटो सोशल मीडिया पर बहुत प्रचलित है। वुहान अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रंस सेंटर में निर्मित वर्गाकार कक्ष अस्पताल में बेड पर एक लड़का मास्क पहनकर बहुत ध्यान से एक पुस्तक पढ़ रहा है। इस पुस्तक का नाम है“राजनीतिक व्यवस्था का स्रोतः पहले के मानव जाति के युग से फ्रांस की बड़ी क्रांति तक”। अनेक नेटीजनों ने इस लड़के की शांति व आराम से प्रभावित होकर कहा कि पुस्तक पढ़ना वायरस का मुकाबला करने का सब से अच्छा तरीका है। इस पुस्तक के लेखक मशहूर विद्वान फ्रांसिस फुकुयामा हैं। इस लड़के की कहानी सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद लेखक फ्रांसिस फुकुयामा को भी पता चला। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी इस के बारे में लिखा है।