चीन-अफ्रीका सहयोग का मिसाल है मोम्बासा-नैरोबी रेल मार्ग
मोम्बासा-नैरोबी रेल मार्ग के खुलने से यह साबित हुआ है। पीटर खगवानचा ने कहा, मोम्बासा-नैरोबी रेल मार्ग का निर्माण एक अच्छी मिसाल है। इस ने विभिन्न स्थलों के लोगों की दूरी को कम किया है और केनिया के अंतर्राष्ट्रीय बाजार के लिए द्वार खोलने को मदद भी दी है। इस ने पूरे पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र के खुलेपन की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया है। हम औद्योगिकीकरण के विकास पर बड़ा ध्यान देते हैं। लेकिन हम अफ्रीकी महाद्वीप के विकास की मजबूत प्रेरणा शक्ति पर भी बड़ी नजर रखते हैं। मोम्बासा-नैरोबी रेल मार्ग के निर्माण ने कैनिया को 45000 रोजगार के मौके दिये हैं। रेल मार्ग के निर्माण के दौरान केनिया में मिट्टी कारखानों की संख्या पहले की दो तीन से बढ़ कर आठ नौ तक पहुंची हैं। नाइजीरिया आदि पड़ोसी देशों ने भी यहां आकर कारखानों के निर्माण करने में पूंजी लगानी शुरू की है। इसलिए हम कह सकते हैं कि मोम्बासा-नैरोबी रेल मार्ग ने विभिन्न उद्योगों के औद्योगिकीकरण विकास को आगे बढ़ावा दिया है।
दीर्घकालीन योजना के मुताबिक यह रेल मार्ग केनिया, तेनजानिया, यूगांता, रवांडा, बुस्र्न्डी और दक्षिण सूडान आदि पूर्वी अफ्रीकी छह देशों को जोड़ेगा।