25वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक एक्सपो आयोजित

2018-09-06 10:00:00
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
8/11

25वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला और 16वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक उत्सव अगस्त के अंत में उद्घाटित हुआ। जानकारी के मुताबिक इस एक्सपो ने देश विदेश के 2500 प्रदर्शकों को आकर्षित किया। मौके पर 3 लाख से ज्यादा किस्मों की पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया।

इस साल के 22 से 26 अगस्त को 25वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला और 16वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक उत्सव चीनी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र के नये हॉल में आयोजित हुआ। पेइचिंग प्रेस प्रकाशन रेडियो व टीवी ब्यूरो के उप-प्रधान वांग येईफेई ने परिचय देते समय कहा कि इस साल के मेले का पैमाना बहुत बड़ा है, जो एक नया रिकॉर्ड है। उनके मुताबिक,

---आवाज़1---

इस बार कुल 2500 से ज्यादा प्रदर्शक मेले में हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें 1520 प्रदर्शक विदेशों से आए हैं, जो विश्व के 93 देशों व क्षेत्रों से आते हैं। प्रदर्शनी का कुल क्षेत्रफल भी 97.7 हज़ार वर्गमीटर तक पहुंचा, जो पुस्तक एक्सपो के लिए एक नया रिकॉर्ड है। एकस्पो के दौरान 1000 से ज्यादा सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

वर्तमान पुस्तक मेले में कुल 8 हॉल हैं, जिन में देश विदेश के बड़े प्रकाशन गृहों के हॉल, अंतर्राष्ट्रीय पढ़ाई का एहसास लेने वाला हॉल, पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक प्रदर्शन हॉल आदि शामिल हैं। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन के सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अहम प्लेटफार्म होने के नाते हर साल के पुस्तक एक्सपो में अनेक चीनी भाषा के विद्वान, अनुवादक और लेखक भी भाग लेते हैं। चीनी पुस्तक आयात निर्यात ग्रुप की उप जनरल मैनेजर लिन लीयींग ने कहा कि इस बार का पुस्तक मेले साहित्य सैलून आदि गतिविधियों से चीनी साहित्य के विश्व की ओर विकसित करेगा। लिन के मुताबिक,

---आवाज़2---

इस साल के पुस्तक मेले में 50 से ज्यादा चीनी भाषा के विद्वानों ने हिस्सा लिया है, जिनमें रोमानिया, पोलैंड और हंगरी आदि एक पट्टी एक मार्ग से जुड़े देशों से आए चीनी सांस्कृतिक व पर्यटन मंत्रालयों द्वारा प्रशिक्षित कुछ युवा चीनी भाषा के विद्वान, ब्रिटेन व म्यामार से आए विद्वान आदि शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस साल के पुस्तक एक्सपो का मेज़बान देश मोरक्को है। मोरक्को राष्ट्रीय पुस्तकालय आदि 13 स्थानीय सांस्कृतिक प्रकाशन गृहों और कुछ लेखकों के प्रतिनिधियों ने 800 से ज्यादा किस्मों की पुस्तकों को लेकर एक्सपो में भाग लिया।

 

शेयर