विदेशों की नज़र में चीन में गरीबी उन्मूलन कार्य

विदेशों की नज़र में चीन में गरीबी उन्मूलन कार्य
ब्रिटेन, अमेरिका, कानाडा और इटली आदि चार देशों के 6 विदेशी पत्रकारों या विद्यार्थियों ने इस पुस्तक के लिखने में हिस्सा लिया। उन्होंने ई-कॉर्मस से गरीबी उन्मूलन करने, पूर्व और पश्चिम के सहयोग से गरीबी उन्मूलन करने, स्थानांतरण से गरीबी उन्मूलन करने, पर्यटन के विकास से गरीबी उन्मूलन करने, पारिस्थितिकी पर्यावरण से गरीबी उन्मूलन करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग आदि अनेक दृष्टिकोणों से 22 चीनी कहानियां लिखीं।
चीनी अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन केंद्र के उप-प्रधान चांग क्वांगफिंग ने कहा कि इन कहानियों को अच्छी तरह सुनाने के लिए लेखकों ने चीन के फूच्येन और हूनान आदि स्थलों का निरीक्षण दौरा किया। चीन स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के समन्वयक एवं संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रतिनिधि ल्वो शीली ने कहा कि गरीबी उन्मूलन कार्य में लोग आम तौर पर आर्थिक दृष्टिकोण से समस्याओं का विश्लेषण करते हैं, या डेटा से समस्याओं को समझाते हैं। लेकिन इस पुस्तक में लेखक कहानियां सुनाते हैं, जो पाठकों के लिए और दिलचस्प हैं और विकासशील देशों के गरीबी उन्मूलन कार्य को चीनी केस प्रदान करती हैं।
चीन और उत्तर कोरिया स्थित संयुक्त राष्ट्र अनाज व कृषि संगठन के प्रतिनिधि मावनसन ने इस पुस्तक का उच्च आंकलन किया। उन्होंने पुस्तक की प्रस्तावना में लिखा कि यह पुस्तक एक मील का पत्थर साबित हुई है, जिसमें चीन सरकार द्वारा गरीबी और असमानता को मिटाने और अनवरत विकास के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का संकल्प ज़ाहिर हुआ है।