सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

विश्व में चीनी भाषा सीखना लोकप्रिय है

2018-08-23 10:00:00
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

विश्व में चीनी भाषा सीखना लोकप्रिय है

विश्व में चीनी भाषा सीखना लोकप्रिय है

चीनी भाषा खुद की मनोहरता के सिवाए, फिल्म व टीवी प्ले भी विदेशी लोगों के चीनी भाषा सीखने के कारणों में से एक है। वियतनाम में चीनी फिल्म व टीवी प्ले युवकों के लिए बहुत लोकप्रिय है। वियतनाम के युवक जी चाहते हैं कि उपशीर्षक पढ़ने के बिना समझ सकते हैं। वे चाहते हैं कि एक दिन चीनी भाषा में चीनी फिल्म स्टारों से बातचीत कर सकेंगे।

मैक्सिको के टोमास के लिए चीनी परम्परागत औषधि के अति शौक ने उसे चीनी भाषा सीखने को प्रेरित किया है। अब वह क्लासिकल चीनी भाषा द्वारा लिखी गयी चीनी औषधि पुस्तक पढ़ सकता है, साथ ही चीनी औषधि की पुस्तक का अनुवाद भी किया।

“मैंने अनेक चीनी व्यंजनों को टेस्ट किया था। पाओजी मुझे सब से पसंद व्यंजन है। वह गोल और सफ़ेद है, जिस में सुअर की मांस और सब्जियों द्वारा बनायी गयी भराई है। अब मैं चीनी व्यंजनों का फ़ेन बन चुका है।”13 वर्षीय अल्वन फिलेई ने चीनी भाषा में चीनी भाषा और चीनी व्यंजन के बारे में अपनी कहानी सुनायी।

व्यंजन, चीनी औषधि, टीवी प्ले और फिल्में आदि चीनी संस्कृति के प्रति शौक से अनेक विदेशी लोगों ने चीन से प्यार करने लगा और चीनी भाषा सीखना शुरू किया। उन्हें चीनी भाषा पसंद है और चीन की रंग बिरंगी संस्कृति का बड़ा शौक है।

चीन और विश्व के बीच आर्थिक व व्यापारिक आवाजाही के बढ़ने से और ज्यादा विदेशी लोगों ने चीनी भाषा सीखने लगा है। कैमरून में कुछ व्यापारी खास तौर पर कन्फ्यूशियस अकादमी जाकर चीनी भाषा सीखते हैं। जापान में अनेक कर्मचारियों को चीनी सीखकर चीन के साथ व्यापार करना पड़ता है।

HomePrev123MoreTotal 3 pagesNext

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories