अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सप्रो क्यों खास है?

अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सप्रो क्यों खास है?
चीन के लिए यह असामान्य मौका है। आयात एक्सप्रो न सिर्फ उत्पादों और सेवा का आयात करता है, फिर भी सिलसिलेवार नयी तकनीक और नये मापदंड को चीन में आयातित करता है। इस विश्व के आईना के सामने चीनी उपक्रम श्रेष्ठताओं का प्रसार कर कमियों को दूर कर सकते हैं, प्रचलन के विचारधारण में सुधार कर सकते हैं, नवाचार क्षमता को उन्नत कर सकते हैं और औद्योगिक व्यवस्था और उन्नयन को नयी प्रेरणा शक्ति दे सकते हैं।
उच्च गुणवत्ता वाले विकास का अर्थ है कि आम नागरिक उच्च गुणवत्ता वाला जीवन बिता सकते हैं। इसलिए उत्पादों और सेवा को निरंतर उन्नत किये जाने की ज़रूरत है। आयात एक्सप्रो के ज़रिए न्यूजीलैंड के दूध, कनाडा के समुद्री खाने और दक्षिण अमेरिका के फल आम चीनी लोगों के घरों में प्रवेश कर सकेंगे। यह चीन द्वारा आयात का विस्तार करने से उपभोग के उन्नत करने का समर्थन करने का ठोस प्रतिबिंब है। आम चीनी लोगों के लिए निसंदेह यह एक अच्छी खबर है।
आसमान से नीचे देखते, तो आयात एक्सप्रो का मुख्य हॉल यानी शांगहाई राष्ट्रीय कान्फ्रंस सेंटर मानों एक विशाल चार पत्ती क्लॉवर हो, जो दुनिया के मेहमानों का स्वागत कर रहा है। चीन और विश्व के सहयोग और साझी जीत वाला यह समारोह लोगों की प्रतिक्षा में है।