गर्मियों में क्या करें विभिन्न देशों में ठंडा बनाने के उपाय
2018-08-15 10:00:00

गर्मियों में क्या करें विभिन्न देशों में ठंडा बनाने के उपाय
उधर गर्मी को कम करने के लिए दक्षिण कोरिया के लोग गिन्सेंग चिकन सूप पीते हैं। दक्षिण कोरिया में गर्मी का मौसम बहुत उमस वाला होता है। तापमान आम तौर पर 40 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। गिन्सेंग चिकन सूप पीने से गर्मी का मुकाबला करना दक्षिण कोरियाइयों का खास उपाय है। कहा जाता है कि हर साल की 14 और 24 जुलाई और 13 अगस्त को दक्षिण कोरिया के लोग जरूर गिन्सेंग चिकन सूप पीते हैं।
साथ ही 2015 के गर्मी मौसम में दक्षिण कोरिया ने बुसान के मैट्रो पर बीच मैट्रो बनायी। मैट्रो के डिब्बे में ज़मीन, दीवार और खिड़की पर बीच और लहर के सुन्दर दृश्य दिखाये जाते हैं। मैट्रो में सफर करते समय यात्री मानों बीच के पास हों।