रूसी विश्व कपः 11 मेज़बान शहरों के पर्यटन के टिप्स
2018-07-11 10:00:00
सेंट पीटर्सबर्गः गर्मियों में हमेशा उज्ज्वल शहर

रूसी विश्व कपः 11 मेज़बान शहरों के पर्यटन के टिप्स
गर्मियों में सेंट पीटर्सबर्ग शहर में रोज़ 19 घंटे का सनशाइन होता है, जो बिलकुल एक हमेशा उज्ज्वल शहर है।
शहर की सड़कों में विविधतापूर्ण मनोरंजन गतिविधियां भरी हुई हैं। कॉफ़ी बार और मनोरंजन स्थलों में दिन रात बहुत भीड़ भाड़ रहती है। यदि यात्री बस पर सवार नहीं होते, तो मेट्रो लाइन न.3 एक सस्ता विकल्प होगा। यह लाइन रूसी मशहूर लेखक टोस्टॉयवेस्की के उपन्यास "अपराध और सजा" में हत्या-कांड के घटनास्थल से गुजरकर अंततः प्रसिद्ध मारिंस्की थिएटर जाती है।
सेंट पीटर्सबर्ग रूस का दूसरा बड़ा शहर है, जो रूस का अहम यातायात हब है। वह विश्व में लाखों लोगों की आबादी होने वाले सब से उत्तरी शहरों में से एक है। सेंट पीटर्सबर्ग रूस की “उत्तरी राजधानी”भी माना जाता है।