छिंगताओ में भारतीय इंफोसिस कंपनी
अवनी शिवारी को पसंद हैं छिंगताओ के बीच और कॉफ़ी बार
इंफोसिस कंपनी के पूर्वोत्तर चीन के जिम्मेदार अवनी शिवारी को 20 साल से ज्यादा सूचना तकनीक, निर्माण उद्योग और खुदरा उद्योग आदि क्षेत्रों के प्रचुर अनुभव हैं। चीन में 9 साल तक काम करने में उन्होंने न सिर्फ भारतीय इंफोसिस के चीन में तेज विकास को देखा है, साथ ही चीन के तेज़ विकास का गवाह भी। उन की पत्नी और बेटा भी चीन में रहते हैं। वे सब चीन को बहुत पसंद करते हैं। अवनी शिवारी ने कहा कि शुरू में उन्हें थोड़ी सी आदत नहीं थी। लेकिन चीनी मित्र बहुत मैत्रीपूर्ण है और उन्हें बड़ी मदद दी। चीन का विशाल भूमि क्षेत्र है। हरेक शहर की अपनी विशेषताएं हैं। पूर्वोत्तर चीन के जिम्मेदारी होने के नाते अवनी शिवारी आम तौर पर चीन के विभिन्न स्थलों के बीच आते जाते हैं। कई हफ्तों में एक बार वे छिंगताओ में कुछ समय के लिए रहते हैं। छिंगताओ की इमारतें मुझ पर गहरी छाप छोड़ती हैं। यहां आधुनिक जीवन संरचनाएं हैं, साथ ही विभिन्न देशों की खास इमारतें भी हैं। यहां का बहुत सुन्दर दृश्य और बीच है। यहां बहुत अच्छे कॉफ़ी बार हैं। निसंदेह छिंगताओ की बीयर विश्वविख्यात है।
अवनी शिवारी शाकाहारी हैं, इसलिए चीन में खाना उन के लिए एक चुनौती है। लेकिन विश्वविख्यात चीनी व्यंजन के प्रति उन की बड़ी रुचि भी है। वे चीनी सांस्कृतिक चीन का अनुभव लेना चाहते हैं और चीनी शाकाहारी व्यंजन को भी टेस्ट करने की कोशिश करते हैं।
साक्षात्कार के अंत में अवनी शिवारी ने कहा कि छिंगताओ में एससीओ शिखर सम्मेलन के आयोजन से सब लोगों को बहुत गर्व लगता है। उन के आईटी व्यवसाय को भी बड़ा लाभ मिल सकेगा। इंफोसिस चीनी उद्यमों के और बड़ा विकास को भी मदद दे सकती है। उन्होंने शुभकामना भी दी कि छिंगताओ और अंतर्राष्ट्रीयकरण और विकसित हो सकेगा। एससीओ सम्मेलन के बाद छिंगताओ को और ज्यादा अवसर मिलेंगे।