सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

छिंगताओ में भारतीय इंफोसिस कंपनी

2018-07-04 10:00:00
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

2014 में भारतीय इंफोसिस कंपनी ने छिंगताओ अंतर्राष्ट्रीय नवाचार उद्यान में औपचारिक रूप से व्यवसाय शुरू किया। यह विश्व के आउटसोर्सिंग सेवा के पहले तीन शक्तिशाली उद्यम ने पहली बार चीन के शानतोंग प्रांत में शाखा कंपनी खोली थी। कंपनी ने छिंगताओ के केंद्र वाले पूर्वोत्तर चीन को फैलने वाले एक वैश्विक नवाचार केंद्र की स्थापना करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि छिंगताओ और भारत के बीच आदान प्रदान व सहयोग भी बहुत व्यस्त व घनिष्ट हैं। इंफोसिस कंपनी ने अनेक बार चीनी कर्मचारियों को भारत के मुख्यालय में प्रशिक्षण और आदान प्रदान करने के लिए भेजे थे और समय पर भारतीय मुख्यालय के नवीन्तम अनुसंधान उपलब्धियों का परिचय देते थे।

अवनी शिवारी ने कहा कि चीन में भारतीय इंफोसिस को 15 साल हो चुके हैं। शुरू में उन्होंने चीन के अनेक शहरों का आंकलन किया और पता चलाया कि छिंगताओ का वाणिज्य माहौल बहुत अच्छा है। छिंगताओ सरकार ने भी भारी मदद दी। छिंगताओ में अनेक श्रेष्ठ कारोबार भी हैं। इस के अलावा सुयोग्य व्यक्तियों के प्रति आईटी उद्यमों की निर्भरता भी अपेक्षाकृत ऊंची रही है। जबकि इस क्षेत्र में छिंगताओ के प्रतिभाओं का अच्छा भंडार है। छिंगताओ में औसत जीडीपी देश के औसत स्तर से ऊँचा रहा और अर्थतंत्र भी अपेक्षाकृत विकसित है। इसलिए हम ने अंततः छिंगताओ को चुना। अवनी शिवारी ने परिचय देते हुए बताया कि इधर के सालों में छिंगताओ ने सक्रिय रूप से आर्थिक ढांचे का बंदोबस्त किया, नवोदित उद्योगों का जोरदार विकास किया और सेवा आउटसोर्सिंग के क्षेत्र में अपेक्षाकृत स्पष्ट प्रतिभाओं, बाजार और उद्योग की श्रष्ठता इकट्ठा की है। हाल में छिंगताओ शहरी विकास के नये सामरिक लेआउट का बंदोबस्त कर रहा है और पश्चिमी समुद्री नये क्षेत्र का निर्माण भी कर रहा है। यह सब सॉफ्टवेयर उद्योग को विस्तृत मौका दे सकते हैं।


HomePrev1234MoreTotal 4 pagesNext

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories