सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

चीन में सुयोग्य व्यक्तियों के प्रशिक्षण के विस्तृत माध्यम

2018-06-27 09:00:00
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीन में सुयोग्य व्यक्तियों के प्रशिक्षण के विस्तृत माध्यम

चीन में सुयोग्य व्यक्तियों के प्रशिक्षण के विस्तृत माध्यम

चीनी शिक्षा विज्ञान अनुसंधान संस्था के अनुसंधानकर्ता छू च्याओह्वेई ने बताया कि चीनी और विदेशी शैक्षिक संस्थाओं का सहयोग प्रतिभाओं के प्रशिक्षण के तरीकों का विस्तार करने में लाभदायक है।

उनके मुताबिक,"पहला, यह चीनी विद्यार्थियों को और विशाल दृष्टिकोण दे सकता है और एक नया सांस्कृतिक माहौल के बारे में जानकारी पा सकता है। दूसरा, शिक्षकों के बीच आदान-प्रदान शिक्षकों के स्तर को उन्नत करने में अहम भूमिका निभा सकता है। तीसरा, शैक्षिक उत्पादों की गुणवत्ता को उन्नत कर सकता है।"

चीनी शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिये गये आंकड़े बताते हैं कि 2016 के अंत तक चीन 46 अहम अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ शैक्षिक सहयोग और आदान-प्रदान कर चुका है और 47 देशों, क्षेत्रों के साथ एक दूसरे के डिग्री को मान्यता देने के समझौते पर हस्ताक्षर किया। चीन ने रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और जर्मनी से 8 वरिष्ठ सांस्कृतिक आदान-प्रदान की प्रणालियों की स्थापना की। 2015 में चीन ने विश्व के समुन्नत विश्वविद्यालयों और समुन्नत विषयों के निर्माण का प्रस्ताव जारी किया, जिसमें कहा गया है कि चीन विश्व के सबसे श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों और शास्त्री संस्थाओं के साथ यथार्थ सहयोग को मज़बूत करेगा। 2016 के जुलाई माह में चीन ने एक पट्टी एक मार्ग का निर्माण को आगे बढ़ाने की शैक्षिक कार्यवाई जारी की और एक पट्टी एक मार्ग से जुड़े देशों के साथ समुन्नत शैक्षिक अनुभव सीखने की बात भी कही। भविष्य में चीन विदेशों के साथ श्रेष्ठ शैक्षिक संसाधनों का साझा उपभोग करेगा और विभिन्न देशों के शैक्षिक विकास को आगे बढ़ाएगा।   

 

HomePrev12Total 2 pages

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories