सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

विश्व में दस सबसे गंभीर प्रदूषित शहरों में 9 भारत में हैं

2018-06-20 10:00:00
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

विश्व में दस सबसे गंभीर प्रदूषित शहरों में 9 भारत में हैं

विश्व में दस सबसे गंभीर प्रदूषित शहरों में 9 भारत में हैं

भारत की राजधानी नयी दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक विश्वविख्यात है। ख़ास तौर पर हर साल दीवाली के दौरान नयी दिल्ली में प्रदूषण का सूचकांक बहुत ऊंचा होता है। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास में पीएम 2.5 की सबसे ऊंचा रिकॉर्ड पीएम प्रति घनमीटर 999 माइक्रोग्राम तक पहुंचा था। हालांकि भारत सरकार ने कदम उठाये, लेकिन दिन ब दिन गंभीर प्रदूषण समस्या का निपटारा करने के लिए भारत सरकार के कदम का प्रभाव बहुत कम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में नयी दिल्ली में वार्षिक औसत पीएम 2.5 प्रतिघनमीटर 143 माइक्रोग्राम है।

विश्व में दस सबसे गंभीर प्रदूषित शहरों में 9 भारत में हैं

विश्व में दस सबसे गंभीर प्रदूषित शहरों में 9 भारत में हैं

लखनऊ भारत के उत्तर प्रदेश की राजधानी है, जो मुगल काल और औपनिवेशिक काल की इमारतों से मशहूर है। हालांकि शहर में अनेक पार्क हैं, फिर भी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक केंद्र होने के नाते शहर में औद्योगिक प्रदूषण की स्थिति अति गंभीर है। लखनऊ शहर में वार्षिक औसत पीएम 2.5 प्रतिघनमीटर 138 माइक्रोग्राम है।

HomePrev12345MoreTotal 5 pagesNext

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories