विश्व में दस सबसे गंभीर प्रदूषित शहरों में 9 भारत में हैं

फरीदाबाद हरियाणा प्रदेश में सबसे बड़ा शहर है, जहां की आबादी 10 लाख से ज्यादा है। चूंकि वह राजधानी नयी दिल्ली से सटा हुआ है, इसलिए अक्सर ट्रैफ़िक जाम होता है। इस शहर में वार्षिक औसत पीएम 2.5 प्रति घनमीटर 172 माइक्रोग्राम है। फरीदाबाद उत्तरी भारत का महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर है, जो ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, विद्युत उपकरण, रेफ्रिजरेटर, जूते और टायर आदि का उत्पादन करता है। गंभीर औद्योगिक प्रदूषण से वायु गुणवत्ता और बिगड़ गयी।

विश्व में दस सबसे गंभीर प्रदूषित शहरों में 9 भारत में हैं
वारणासी दुनिया के हिन्दू धर्म अनुयाइयों की मानसिक जन्मभूमि है और भारत का प्रसिद्ध धार्मिक पवित्र शहर भी है। लेकिन यहां वार्षिक औसत पीएम 2.5 151 माइक्रोग्राम तक पहुंचा, जिससे इस धार्मिक पवित्र शहर की वायु के प्रति लोगों की बड़ी चिंता है।
हिन्दू धर्म के अनुयाइयों का मानना है कि वारणासी में मरने से जन्म-मृत्यु के चक्र से छुटकारा मिल सकता है और आत्मा बैकुंठ यानी स्वर्ग में निवास करती है। उन्हें विश्वास है कि वारणासी के गंगा नदी में नहाने से आत्मा शुद्ध होती है। वारणासी के गंगा में दाह-संस्कार करने से भी जीवन भर के पाप धुल जाते हैं। वारणासी में अनुयायी यहां नहाते हैं, किनारे पर पवित्र गाय, दाह-संस्कार के स्थल और पूजा का धूप और विभिन्न प्रदूषित सामग्रियां और अस्थियां नदी में प्रवाहित की जाती हैं। इस शहर के प्रदूषण और महामारी की समस्या अनुयाईयों में इसके स्थान पर असर नहीं डालती हैं। विश्वास के सामने जीवन और मृत्यु सब छोटी बातें हैं। पीएम 2.5 पर कोई ध्यान नहीं देता है।