भूकंप और मनुष्य

भूकंप और मनुष्य
2001 के 26 जनवरी के 11 बजकर 16 मिनट पर गुजरात प्रदेश में रिक्टर पैमाने पर 7.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया। भूकंप का केंद्र भारत के उत्तर पश्चिमी गुजरात में था। राजधानी नयी दिल्ली और पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। इस भूकंप से कुल 25 हज़ार लोगों की मौत हुई और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे। आर्थिक नुकसान 2.1 अरब चीनी युआन तक पहुंचा था। भूकंप की गहराई 22 किलोमीटर थी और गुजरात में घनी आबादी के लिये ये घातक साबित हुआ। भूकंप वाले दिन भारत अपना गणतंत्र दिवस मना रहा था। इसलिए भूकंप से भारी जान माल का नुकसान हुआ। इसके अलावा इस क्षेत्र में 1819 के 16 जनवरी को 8.3 की तीव्रता वाला भूकंप भी आया था।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह संभवतः 182 वर्षों बाद एक ही भूकंप स्रोत क्षेत्र में फिर हुई गतिविधि थी। इसके बाद गुजरात क्षेत्र में विभिन्न तीव्रता वाले भूकंप भी आये रहते थे।