भूकंप और मनुष्य

भूकंप और मनुष्य
1993 के 30 सितम्बर को पश्चिम भारत के महाराष्ट्र प्रदेश की लातूर काउंटी के आसपास रिक्टर पर 6.4 का जबरदस्त भूकंप आया था, जिससे 21 हज़ार से ज्यादा लोग मारे गये थे, 10 हज़ार से अधिक लोग घायल हुए थे। 50 से ज्यादा गांव नष्ट हुए थे। अनुमान है कि और 12 हज़ार लोग खंडहर में डूब गये थे। यह पिछले 50 वर्षों में भारत में आया एक ऐसा भूकंप था, जिसमें सबसे ज्यादा लोग मारे गये थे।
भारत का महाराष्ट्र प्रदेश भूकंप पट्टी पर स्थित है। उसका उत्तरी भाग हिमालय पर्वत से सटा हुआ है। यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। और तो और इस क्षेत्र की घनी आबादी है। जब तड़के भूकंप आया, लोग सब अपने घरों में सो रहे थे। महाराष्ट्र प्रदेश गरीब ग्रामीण क्षेत्र है, जहां अधिकांश लोगों के भूकंप रोकथाम की विचारधारणा का अभाव है। उनके मकान पत्थरों और मिट्टी से बने हैं। हालांकि दीवार मोटी होती है, फिर भी मज़बूत नहीं है। मकान के नीचे नींव नहीं है। इसलिए भूकंप में मकान आसानी से ढह जाते हैं।