सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

चीन में उद्यान

2018-05-02 06:00:00
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn


उत्तरी चीन के उद्यान

चीन में उद्यान

चीन में उद्यान

पेइचिंग उत्तरी चीन में उद्यानों का सब से सघन केंद्रित शहर है, जिस में ज़्यादातर उद्यान प्राचीन सम्राटों के शाही गार्डन हैं। इन उद्यानों के निर्माण के लिए देश की भारी भरकम मानवी व भौतिक शक्ति और भारी धन-राशि का इस्तेमाल किया गया था। महान व भव्य पैमाने पर और अनुपम शैली में निर्मित ये उद्यान चीनी प्राचीन उद्यानों में अद्भुत और अतूल्य उदाहरण हैं।

इस के अलावा उत्तरी चीन के उद्यानों में कुछ लम्बा इतिहास वाले पुरातन गार्डन भी बरकरार रखे हुए हैं। मिसाल के लिए शान शी प्रांत के शिन च्यांग में भूतपूर्व च्यांगचो के सूबेदार के पार्क ( इस का पुराना नाम था च्यांगशो च्यु युआन छी) का निर्माण स्वेई राजवंश के खाई ह्वांग काल के 16वें वर्ष(सन् 596) में हुआ था। अब तक उस के अवशेष व खंडहर बरकरार रहे हैं, जो चीन में अब तक सुरक्षित सब से पुरातन उद्यान के अवशेष है। ह नान प्रांत के तंग फङ का सुंगयांग विद्यालय, शान तुंग प्रांत का छ्यु फ़ू का कन्फ्यूशियस थ्येईशान उद्यान आदि उत्तरी चीन के उद्यानों का प्रतिनिधित्व करने वाले गार्डन माने जाते हैं।

आम तौर पर कहा जाए, तो यांगत्सी नदी के दक्षिण के उद्यान अपेक्षाकृत सौम्य और रूपवान है, दक्षिणी चीन के लिंग नान के उद्यान खूबसूरत व सूक्ष्म है, जबकि सछ्वान के उद्यान सादे और सुरुचिकर है।

उद्यानों के स्वामित्व के मुताबिक उद्यानों की भिन्न भिन्न किस्में भी हैं:

शाही उद्यान

चीन में उद्यान

चीन में उद्यान

वह सम्राटों की सेवा में मनोरंजन व विश्राम दिलाने वाला उद्यान है। पुराने समय में लोग यह मानकर चलते थे कि संसार में सब कुछ सम्राटों के हक में है। शासक वर्ग के लोगों की नज़र में राज्य के सभी पहाड़ व नदियां भी शाही खानदान के थे। इसलिए शाही उद्यानों की विशेषताएं हैं कि उस का शानदार व विशाल पैमाना है, जिसमें असली पर्वत, झील व झरी अधिक शामिल हैं। उद्यानों में इमारतों का रंग चटकीला व शानदार है और भवन-मंडप आलीशान व विशाल है। आज भी मौजूद मशहूर शाही उद्यानों में पेइचिंग का समर पैलेस, पेइ हाई पार्क और ह पेई प्रांत का छेंग ते ग्रीष्मकालीन शाही पैलेस हैं।

HomePrev...456789MoreTotal 9 pagesNext

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories