कोलम्बिया विश्वविद्यालय में पढ़ाएंगी हिलेरी
कोलम्बिया विश्वविद्यालय में पढ़ाएंगी हिलेरी
ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन संभवतः अमेरिकी कोलंबिया विश्वविद्यालय की प्रोफ़ेसर होंगी। अब विश्वविद्यालय हिलेरी से विचार विमर्श कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, हिलेरी संभवतः कोलम्बिया के कानून अकादमी या सार्वजनिक मामलों के अकादमी में अध्यापिका होंगी। लेकिन कोलम्बिया विश्वविद्यालय ने इस पर कुछ भी टिपण्णी करने से इनकार किया है।
यदि हिलेरी सचमुच कोलम्बिया में पढ़ाती हैं तो वे अपनी बेटी चेल्सी क्लिंटन के साथ काम करेंगी। 2012 से चेल्सी कोलम्बिया के मेलमान सार्वजनिक स्वास्थ्य अकादमी में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में काम कर रही हैं।
कोलम्बिया विश्वविद्यालय आठ आइवी लीग स्कूलों में से एक है, जो न्यूयार्क के मैनहट्टन में स्थित है। अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है कि कोलम्बिया विश्वविद्यालय के छात्रों की क्या प्रतिक्रिया है।