महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर काहिरा है
2017-11-17 10:22:45
महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर काहिरा है
ब्रिटेन के थॉमसन रायटर फाउंडेशन ने हाल में अपनी सरकारी वेबसाइट पर एक जांच सर्वेक्षण का परिणाम जारी किया। जिससे जाहिर है कि मिस्र की राजधानी काहिरा, पाकिस्तान का कराची और कांगो की राजधानी किंसाशा विश्व से सबसे असुरक्षित तीन शहर हैं।
जांच परिणाम के मुताबिक मिस्र की राजधानी काहिरा महिलाओं के लिए सब से खतरनाक है। कराची और किंसाशा दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। जबकि भारत की राजधानी दिल्ली चौथे स्थान पर रहा। रिपोर्ट में विद्वानों ने महिलाओं के खिलाफ यौन संबंधी हिंसक कार्यवाई और सरकमसिशन(circumcision) आदि रीति रिवाजों और लड़कियों द्वारा शैक्षिक अवसर पाने आदि मापदंडों से यह सूची दी है।