पेइचिंग में आमिर खान और उनके मित्रों का एक मिलन समारोह

2018-01-24 11:08:03
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/12

मंगलवार (23 जनवरी) को पेइचिंग में बॉलिवुड फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की प्रमोशन के लिए आमिर खान और उनके मित्रों का एक मिलन समारोह हुआ, जिसमें ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के अभिनेता-निर्माता आमिर खान, निर्देशक अद्वैत चंदन, अदाकारा जायरा वसीम, चीनी अभिनेता-निर्माता स्टेनली थोंग (थांग चीली), चीन के सुप्रसिद्ध पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी ल्यू क्वोल्यांग आदि उपस्थित हुए।

'सीक्रेट सुपरस्टार' ने चीन में ओपनिंग के मामले में सिर्फ 'दंगल' को ही नहीं पछाड़ा है, बल्कि ये चीन की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। आमिर खान ने इस समारोह में अपनी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से जुड़ी जानकारी व अनुभव शेयर किये, साथ ही उन्होंने अपनी चीनी फैंस के साथ डांस और ढेर सारी मस्ती भी की।

इस समारोह में आमिर खान और फिल्म निर्देशक अद्वैत चंदन, अदाकारा जायरा वसीम, चीनी अभिनेता-निर्माता स्टेनली थोंग ने चीन और भारत के फिल्म उद्योग में सहयोग करने पर चर्चा भी की। चीनी अभिनेता-निर्माता स्टेनली ने कहा कि आमिर खान की फिल्म चीनी फिल्म बाजार में बहुत अच्छा बिजनेस करती है। उनकी फिल्मों को चीनी दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है। उनकी फिल्में चीनी दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली होती हैं। आमिर खान ने चीन और भारत के फिल्म उद्योग में सहयोग करने की बात भी कही।

पूरी दुनिया के जाने-माने चीनी अभिनेता जैकी चेन ने एक वीडियो मैसेज भेजकर आमिर और उनकी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को बधाई दी, वहीं चीनी हास्य कलाकार वांग पाओछ्यांग ने भी फिल्म की सफलता पर बधाई दी।

कहा जा सकता है कि आमिर खान की फिल्मों ने चीन में बॉलिवुड फिल्मों के आने का रास्ता बना दिया है। चीनी दर्शकों के बीच हिन्दी फिल्मों के प्रति बढ़ती लोकप्रियता देख अब सलमान खान की साल 2016 में आई सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भी रिलिज होने जा रही है। यह फिल्म 2 मार्च को चीन में 8000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी, और चीन के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली यह उनकी पहली फिल्म होगी।

(अखिल पाराशर) 

शेयर