सम्मेलन में व्यापक समझौते के पालन से जुड़े मामलों की चर्चा की गयी, और अगले चरण में कार्रवाई का समन्वय किया गया।
कुछ देशों ने चीन के खिलाफ़ पक्षपात व गलतफहमी के आधार पर उच्च स्तरीय सम्मेलन में शिच्यांग मामले को लेकर चीन पर निराधार आरोप लगाया।
सीरिया के इदलिब में तुर्की सेना पर हवाई हमला किया गया, जिसमें तुर्की के दो सैनिक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। 27 फरवरी की सुबह को तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह बात कही।
स्थानीय समयानुसार 26 फरवरी को मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हाल में कोविड-19 के मैक्सिको में प्रवेश करने की संभावना है।
जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा ने 26 फरवरी को कहा कि तोक्यो ओलंपिक आयोजक समिति ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक आयोग से इस खबर को चेक किया। जवाब मिला है कि डिक पाउंड का कथन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक आयोग का सरकारी रुख़ नहीं है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक आयोग तोक्यो ओलंपिक खेल समारोह के ठीक समय पर आयोजन की तैयारी कर रहा है।
पिछले दर्जनों वर्षों में चीन के विकास रास्ते ने अफ्रीका के लिए महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान किया है। आशा है कि अफ्रीकी देश चीन के अनुभव से सीखेंगे, ताकि अफ्रीकी महाद्वीप में अनवरत विकास प्रक्रिया को गति दी जा सके। संयुक्त राष्ट्र स्थाई मामले की उप महानिदेशक अमीना मोहम्मद ने 25 फरवरी को यह बात कही।
इराकी सेना ने 25 फरवरी को इराकी आतंकवाद विरोधी बल ने उत्तरी इराक के सलाहुद्दीन प्रांत में चरमपंथी संगठन "इस्लामिक स्टेट" के बचे हुए जत्थे पर हमला बोला, जिसमें 39 सशस्त्रधारियों को मार डाला गया।
माली में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में शिरकत चीनी शांति सेना की सांतवीं खेप के 413 अधिकारियों और सैनिकों को 25 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र द्वारा "पीस ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा कार्यों में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा 25 फरवरी को समाप्त हो गई। पर यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार मुद्दे पर कोई समझौता संपन्न नहीं हुआ।
दक्षिण कोरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय समय के अनुसर 25 फरवरी की शाम 4 बजे से 26 फरवरी को 9 बजे तक दक्षिण कोरिया में नए कोरोना वायरस निमोनिया से संक्रमित 169 नए रोगियों की पुष्टि की गई। यानी कुल मिलाकर 1146 मामले सामने आए हैं और 11 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें ग्यारहवां मृतक व्यक्ति मंगोलिया से आया एक 36 वर्षीय पुरुष था, जो दक्षिण कोरिया में संक्रमित व्यक्तियों में मरने वाला पहला विदेशी व्यक्ति है।
इधर के दिनों में मध्य पूर्व में कोविड-19 के फैलाव की प्रवृत्ति नजर आयी है। 25 फरवरी तक इस क्षेत्र में कुल 9 देशों में कोविड-19 के पुष्ट मामले सामने आए।
पेइचिंग विश्व महिला सम्मेलन में पेइचिंग घोषणा पत्र और कार्यकारिणी कार्यक्रम पारित होने की 25वीं वर्षगांठ की स्मृति में 25 फरवरी को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने 43वीं बैठक बुलायी।