डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने आर्थिक सामाजिक जीवन की बहाली के लिए चार सूत्री प्रस्ताव प्रस्तुत किए
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने 31 अगस्त को कोविड-19 महामारी के दौरान विभिन्न देशों में आर्थिक सामाजिक जीवन की बहाली के लिए चार सूत्रीय सुझाव पेश किए। उन्होंने वृद्ध लोगों और अन्य अंतर्निहित बीमारियों वाले रोगियों समेत कमजोर समुदायों के संरक्षण करने और उनकी महामारी की वजह से मौत को कम करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ आर्थिक सामाजिक की बहाली के प्रयास का पूरी तरह समर्थन करता है। कोई भी देश महामारी की समाप्ति का नाटक नहीं कर सकता। उन्होंने चार सूत्रीय प्रस्ताव पेश किए।
पहला, वायरस के फैलाव वाली गतिविधियों की रोकथाम की जाए। दूसरा, वृद्ध लोगों और अन्य अंतर्निहित बीमारियों वाले रोगियों समेत कमजोर समुदायों का संरक्षण किया जाए, उनकी कोविड-19 महामारी से मौत को कम किया जाए। तीसरा, महामारी के मुकाबले में व्यक्तिगत भूमिका निभाई जाए। चौथा, विभिन्न देशों की सरकार को महामारी के खिलाफ़ लक्षित कार्रवाई करनी चाहिए।
(श्याओ थांग)