न्यूयार्क स्टेट के गर्वनरः अमेरिकी सरकार का महामारी कार्य विफल रहा
हाल में अमेरिका में कोविड-19 की स्थिति निरंतर बिगड़ रही है, जिस में पुष्ट मामलों की संख्या 55 लाख और मृत मामलों की संख्या 1.7 लाख तक पहुंची है। 17 अगस्त को न्यूयार्क स्टेट के गर्वनर एनद्रु मार्क कोमो ने अमेरिका सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले वायरस की मौजूदगी को अस्वीकार किया, फिर वायरस को नजरअंदाज किया, अंत में वायरस को राजनीतिक मुद्दा बनाकर दूसरे देशों पर जिम्मेदारी डालने की कोशिश की। अब छह महीने गुजर चुके हैं, फिर भी अमेरिका सरकार ने महामारी की रोकथाम की तैयारी नहीं की।
कोमो ने कहा कि वास्तव में सरकार ने वायरस को नहीं देखा है। यूरोप से आया वायरस अमेरिका के पूर्वोत्तर क्षेत्रों में पहुंचा है, फिर भी ह्वाइट हाउस ने चीन को बदनाम करने की कोशिश की। कई महीनों के बाद ही सरकार ने वायरस की मौजूदगी देखी, लेकिन छह महीने बीत चुके हैं, फिर भी अमेरिका ने इसका मुकाबला करने की तैयारी भी नहीं की है।
कोमो ने कहा कि अमेरिका की समस्या कोविड-19 का वायरस नहीं है। बीते कई सालों में आप्रवास विरोधी, जातिवाद आदि ने समाज के संकट को बढ़ाया और समाज की शक्ति को कमज़ोर किया है। अमेरिका अब प्राकृतिक आपदा का सामना नहीं कर रहा है, बल्कि मानव जाति से पैदा हुई आपदा का सामना कर रहा है।
कोमो ने कहा कि महामारी की रोकथाम में अमेरिका विश्व के सब से पीछे रहा है। अमेरिका को सबक लेना चाहिए। जब सरकार असमर्थ है, तो हमारी कितनी जानें चली गयी हैं।
(श्याओयांग)