संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों का शिखर सम्मेलन जल्द आयोजित हो : रूसी राष्ट्रपति
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों के शिखर सम्मेलन के जल्द आयोजन की प्रतिक्षा में हैं। रूसी राष्ट्रपति की वेबसाइट ने 18 जून को यह समाचार बुलेटिन जारी किया।
समाचार बुलेटिन के अनुसार अमेरिकी पत्रिका द नेशनल इंटरेस्ट में राष्ट्रपति पुतिन का हस्ताक्षरित लेख प्रकाशित हुआ। उन्होंने कहा कि रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों के शिखर सम्मेलन के आयोजन की पहल की। अमेरिका, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस समेत अन्य स्थायी सदस्यों ने इस पहल पर आम सहमति जतायी। रूस को लगता है कि पांच स्थायी सदस्यों का शिखर सम्मेलन मौजूदा वैश्विक खतरों और चुनौतियों का सामना करने वाले उपायों की खोज के लिये काफी फायदेमंद होगा।
रूस को आशा है कि पांच स्थायी सदस्यों का शिखर सम्मेलन जल्द आयोजित होगा। पांच स्थायी सदस्यों के शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिये सभी स्थायी सदस्यों को आपसी विश्वास करना चाहिये। यह पूरे दुनिया की सुरक्षा को मजबूत करने के लिये काफी उपयोगी है।
उन्होंने कहा कि पांच स्थायी सदस्यों के शिखर सम्मेलन का एक महत्वपूर्ण विचारणीय विषय विश्व आर्थिक परिस्थिति है। महामारी की रोकथाम व नियंत्रण और नागरिकों की जान सुरक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिये सभी देशों ने अभूतपूर्व उपाय उठाए। विश्व अर्थव्यवस्था महामारी के गंभीर प्रभाव में आती है। अंतराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट और सहयोग को आगे मजबूत करना चाहिये। इसीलिये विश्व आर्थिक मंदी के संकट से बच सकेगी।
(हैया)