अमेरिका को वुहान के महामारी विरोधी कदमों से सीखना चाहिए : पॉल रोमर
2020-06-19 10:48:14
वर्तमान में अमेरिका में कोविड-19 महामारी की गंभीर स्थिति बनी हुई है। वर्ष 2018 नोबेल अर्थशास्त्र पुरस्कार के विजेता पॉल रोमर ने हाल ही में सीएमजी को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका को वुहान के महामारी विरोधी कदमों से सीखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका वुहान के कदमों से सीखता है, तो सबसे अच्छा होगा। वुहान में बड़े पैमाने वाली वायरस जांच से महामारी के नियंत्रण को बड़ी मदद मिली। खेद की बात है कि हमने ऐसा नहीं किया।
पॉल ने बताया कि टीका उपलब्ध होने से पहले अमेरिका को वायरस की जांच में अधिक शक्ति लगानी चाहिए। वुहान को बड़े पैमाने की जांच से बड़ा लाभ मिला।
उन्होंने बताया कि अगर हमने शुरू में ही वुहान से सीखा होता, तो अल्पकाल में ही अमेरिका में पुष्ट मामलों की संख्या बहुत कम होती। (वेइतुंग)