सुरक्षा परिषद के चार नए गैर-स्थायी सदस्यों का चुनाव किया गया
स्थानीय समय के अनुसार 17 जून को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2021 से 2022 तक सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्यों के रूप में भारत, आयरलैंड, मैक्सिको और नॉर्वे का चुनाव करने के लिए मतदान किया।
हालांकि कोविड-19 महामारी फिर भी फैल रही है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र के 192 सदस्य देशों ने तब भी संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान किया। भारत को 184 वोट मिले, मेक्सिको को 187 वोट मिले, नॉर्वे को 130 वोट मिले और आयरलैंड को 128 वोट मिले। नव निर्वाचित चार देशों के दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, डोमिनिकन गणराज्य, बेल्जियम और जर्मनी का स्थान लेकर सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य बनेगा। सुरक्षा परिषद के मौजूदा गैर-स्थायी सदस्यों में एस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, ट्यूनीशिया और वियतनाम शामिल हैं, जिन्हें पिछले साल चुना गया था।
ध्यान रहें, सुरक्षा परिषद 15 सदस्य राज्यों से गठित है, जिनमें से 5 स्थायी सदस्य हैं, जिनमें चीन, अमेरिका, रूस, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं। 10 गैर-स्थायी सीटें क्षेत्र द्वारा आवंटित की जाती हैं, जिनमें 2 एशिया में, 3 अफ्रीका में, लैटिन अमेरिका में 2, पूर्वी यूरोप में 1 और पश्चिमी यूरोप और अन्य देशों में 2 हैं।
(वनिता)