चीन अफ्रीका विशेष शिखर बैठक महामारी के संघर्ष के लिए महत्वपूर्ण : डब्ल्यूएचओ महानिदेशक
2020-06-18 11:38:09
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेद्रोड अधनोम घेब्रेयसुस ने 17 जून को कहा कि कोविड-19 महामारी के एकजुट होकर मुकाबले पर चीन अफ्रीका विशेष शिखर बैठक चीन अफ्रीका सहयोग के मंचों से एक है। ऐसा मंच महामारी के खिलाफ वैश्विक एकता की मजबूती के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने डब्ल्यूएचओ के नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नया कोरोनावायरस एक बहुत खतरनाक वायरस है। उसके फैलाव की गति तेज और हानिकारक प्रभाव काफी ज्यादा है। इसके मुकाबले का उपाय एकजुट होकर संघर्ष करना है। एकता इस वायरस को पराजित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बल दिया कि वायरस अधिक तेज गति से फैल रहा है। हम वायरस से अधिक तेज गति से उसे हरा सकेंगे। त्वरित कार्रवाई की कुंजी एकजुटता ही है।
उन्होंने चीन द्वारा अफ्रीका को दिये गये समर्थन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।(वेइतुंग)