डीपीआरके:डीपीआरके-द.कोरिया सीमा क्षेत्र में सेना की पुनः तैनाती
डीपीआरके पीपुल्स आर्मी के जनरल स्टाफ के प्रवक्ता ने 17 जून को कहा कि डीपीआरके कुमारगासन पहाड़ी पर्यटन क्षेत्र और कएसोंग औद्योगिक परिसर में सेना की पुनः तैनाती करेगा। इसके अलावा वे डीपीआरके-दक्षिण कोरिया सीमा क्षेत्र के पास नियमित सैन्य प्रशिक्षण फिर से शुरू करेंगे। डीपीआरके केंद्रीय समाचार एजेंसी (केसीएनए) ने इस बात की रिपोर्ट की।
रिपोर्ट के अनुसार डीपीआरके पीपुल्स आर्मी के जनरल स्टाफ ने 16 जून को अगले चरण की “दुश्मन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई परियोजना” की दिशा की घोषणा की। 17 जून को सैन्य कार्रवाई परियोजना की विशिष्ट समीक्षा परिस्थिति के मुताबिक उन्होंने इस बार की सैन्य कार्रवाई परियोजना की विशिष्ट सामग्री की घोषणा की।
इस बार की सैन्य कार्रवाई परियोजना की मुख्य सामग्रियों में कुमारगासन पहाड़ी पर्यटन क्षेत्र और कएसोंग औद्योगिक परिसर में रेजिमेंटल बलों और जरूरी हथियारों की पुनः तैनाती, डीपीआरके-दक्षिण कोरिया सैन्य समझौते में निर्धारित “विसैन्यीकृत क्षेत्र” में नागरिक पुलिस पोस्ट की पुनः तैनाती, दोनों देशों के बीच सीमा क्षेत्र में नियमित सैन्य प्रशिक्षण का पुनः आरंभ और सीमा क्षेत्र में दक्षिण कोरिया को पत्रक वितरित करने वाले डीपीआरके लोगों की रक्षा आदि शामिल हैं।
केसीएनए ने रिपोर्ट की कि दक्षिण कोरियाई सरकार ने 15 जून को डीपीआरके में अपने विशेष प्रतिनिधि भेजने के लिए निवेदन किया। डीपीआरके श्रमिक पार्टी के केंद्रीय समिति की प्रथम उप मंत्री किम यो-जोंग ने 17 जून को इस निवेदन से औपचारिक रूप से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह निवेदन उत्तर कोरिया के महामारी-विरोधी कदमों के अनुकूल नहीं है। किम ने कहा कि दक्षिण कोरियाई सरकार को यह “अवास्तविक” निवेदन के बजाय सही उपाय करना और डीपीआरके को हर्जाना देना चाहिये। साथ ही दक्षिण कोरियाई सरकार को ऐसी शब्दों और कर्मों का सख्ती से नियंत्रण करना चाहिए, जो मौजूदा स्थिति को स्पष्ट नहीं करते और डीपीआरके को आगे परेशान करते हैं।
(हैया)